रायगढ़ जिले के पूंजी पथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में वन्यप्राणी का शिकार के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों के मौत की जानकारी मिल रही है।

बताया जा रहा कि घटना में एक कोटरी(हिरण)की भी करंट लगने से मौत हुई है। मामले की जानकारी लगते ही तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक वन अमला आगे की कारवाही में जुट गया है। घटना की पुष्टि करते हुए तमनार रेंजर ने बताया की 11000 वोल्टेज तार से करंट लगाया गया था और इसमें पूंजीपथरा निवासी बीरबल मंगल सिंह धनवार सहित उसके दो साथियों की मौत हुई है।
संभवत हिरण के शिकार के लिए करंट का तार बिछाया गया था, जिसमें हिरण के उलझने के बाद की बनी स्थिति में तीनो शिकारी भी बिजली के तार में उलझ गए। घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि बीती देर रात शिकार के दौरान ही यह घटना घटी होगी।