सोने और चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से गिरावट देखी जा रही है। कभी आसमान पर चल रहे सोने-चांदी की कीमतों में अब कमजोरी देखी जा रही है। एक समय सोने के भाव लगातार बढ़त के साथ 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए थे। सोने की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी आने का अनुमान जताया जा रहा था। हालांकि आज कीमतों में गिरावट आई है।