Select Date:

जनजागरूकता रैली से बताया दांतों को कैसे रखें निरोगी

Updated on 05-09-2022 05:30 PM
देश भर से राजधानी पहुंचे दांत के डॉक्टरों व डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रविवार की सुबह एक जनजागरूकता रैली मरीन ड्राइव से निकाली और गांधी उद्यान बापू की कुटिया पहुंचे जहां पर मौजूद पंजाबी संगठन के बुजुर्ग सदस्यों को इंडियन प्रास्थोडाटिक्स सोसायटी के इस अभियान के संदर्भ में बताया गया। यहां से रैली कलेक्टोरेट के पास आॅक्सीजोन पहुंची, रास्ते में पोस्टर व पम्पलेट का वितरण करते हुए बताया गया कि दांतों में किस प्रकार की बीमारियां होती है और उपचार के क्या तरीके हैं।

इससे पहले रैली का शुभारंभ डॉक्टर वीरेन्द्र वाढेर व डॉक्टर वी. रंगराजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। आॅक्सीजोन में राष्ट्रीय योग संस्थान, जेसीआई महिला विंग व थैलेसीमिया सिविल सोसायटी के सदस्यों को दांत से जुड़ी विभिन्न बीमारियों व निदान के उपायों से अवगत कराया गया। जनजागरूकता रैली का समापन शासकीय डेंटल कॉलेज में हुआ। रैली में छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार चंद्राकर, डॉ. दीपेश गुप्ता, नितिन वैद्य, रवि मलिक भी शामिल थे।

वहीं आज के समापन सत्र में कोच्चि से आए प्रसिद्ध के्रनियोफेशियल सर्जन डॉ. प्रमोद सुभाष ने बताया कि यदि कन्जवेर्टी तरीके से जबड़ों का इलाज न हो सके तो सर्जरी से किस प्रकार संभव हैं, उन्होने उन अत्याधुनिक विधियों जो कि आर्टिफिशियल ज्वाइंट रिफ्लेसमेंट जैसा है कैसे उपचार किया जा सकता है जानकारी दी। सामूहिक खुली चर्चा भी वर्कशॉप में हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने अब तक जो दांत के उपचार किए हैं उसमें और क्या संभावना बन सकती थी, जानकारी साझा किया गया। डॉक्टर हरनीत सिंह ने मॉडल में ज्वाइंट का इलाज कैसे करना है बताया, उपस्थित सदस्यों ने यहां भी सवाल किए। जैसे कि मालूम हो इंडियन प्रास्थोडाटिक्स सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा राज्य के शासकीय व सभी निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से जबड़े के जोड़ों के दर्द व उससे जुड़ी अन्य बीमारियों के संदर्भ में दो दिनी वर्कशाप का आयोजन किया था। समापन अवसर पर डॉ. नीरज चंद्राकर व डॉ. गौरव त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बाहर से आए डाक्टरों व अन्य सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.