भिलाई। सेक्टर 6 बाजार क्षेत्र में शराब दुकान खोलने का मामला तूल पकड़ रहा है। व्यापारियों ने इसके खिलाफ आवाज उठा दी है। क्षेत्रीय व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विजय बघेल से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।
सेक्टर 6 व्यापारी संघ के सलाहकार सदस्य रामकृष्ण मुंदडा के नेतृत्व में भिलाई स्टील सिटी चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई के 5 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के ज्ञानचंद जैन,श्रीनिवास खेड़िया, दिनेश सिंघल, अजय कनोजिया ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात की। सांसद विजय बघेल ने बाजार क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने पर आश्चर्य जताया और जिले के आबकारी अधिकारी से टेलीफोन चर्चा कर बाजार वासियों की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया। और उनके साथ बैठकर चर्चा कर कोई सम्मानजनक हल निकालने का निर्देश दिया है।