Select Date:

आजादी के बाद पहली बार अंतागढ़ से दौड़ेगी ट्रेन:सांसद मोहन मंडावी आज दिखाएंगे हरी झंडी

Updated on 13-08-2022 08:04 PM

छत्तीसगढ़ में रावघाट रेल परियोजना के तहत आज से अंतागढ़ रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पहुंचेगी। सांसद मोहन मंडावी अंतागढ़ से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे लाइन का काम भी पूरा हो चुका है। हालांकि, यह काम साल 2019 को पूरा हो जाना था लेकिन,नक्सली इलाका होने के चलते लेटलतीफी हुई।

सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

सांसद मोहन मंडावी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे बताया जा रहा है कि, अंतागढ़ से रोजाना एक पैसेंजर ट्रेन दोपहर 1.35 बजे रवाना होकर 1.50 बजे केंवटी, 2 बजे भानुप्रतापपुर और शाम 4.40 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इधर, अंतागढ़ के लोग अब अंतागढ़ से रायपुर के लिए सुबह ट्रेन की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है रात में ट्रेन अंतागढ़ आकर हाल्ट करे और यहां से सुबह जल्दी रवाना होकर रायपुर पहुंचे। शाम को रायपुर से वापस निकले और रात में अंतागढ़ पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।

इसलिए लेट शुरू हो रही ट्रेन

दरअसल, रावघाट रेल परियोजना के तहत दल्लीराजहरा से रावघाट तक 95 किमी रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने के बाद रेल लाइन साल 2017 में गुदुम पहुंच गई। साथ ही साल 2018 में भानुप्रतापपुर तक रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया। जिसके बाद आगे केंवटी तक पटरियां बिछाने का काम थोड़ी धीमी गति से शुरू हुआ। हालांकि साल 2019 में अंतागढ़ तक रेलवे लाइन बिछनी थी। लेकिन 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण प्रोजेक्ट का काम प्रभावित होने लगा। यहीं से काम की रफ्तार धीमी होनी शुरू हुई थ।

लंबे इंतजार के बाद मिलेगी राहत

अगस्त 2021 में अंतागढ़ तक रेल लाइन बिछाने के बाद टेस्टिंग का भी काम पुरा हो गया था। फिर विभागीय लेट लतीफी के चलते पैसेंजर ट्रेन का लाभ लेने के लिए लोगों को 2022 तक का इंतजार करना पड़ा। अब 3 साल बाद अंतागढ़ स्टेशन में पहली पैसेंजर ट्रेन पहुंचेगी। 13 अगस्त से रेल मार्ग के माध्यम से अंतागढ़ रायपुर से जुड़ रहा है। ऐसे में लोगों को सहूलियत मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.