Select Date:

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ नियुक्त

Updated on 19-04-2024 02:11 PM

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात इसकी घोषणा की। दिनेश त्रिपाठी वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। वे 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। दिनेश त्रिपाठी इसी दिन पदभार संभालेंगे।

दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर स्पेशलिस्ट हैं नए नेवी चीफ
वाइस एडमिरल दिनेश 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशंड हुए थे। वे कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर स्पेशलिस्ट हैं। वे नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर ऑफिसर रहे हैं।

उन्होंने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर INS मुंबई के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और प्रिंसिपल वारफेयर ऑफिसर के रूप में भी काम किया है। दिनेश त्रिपाठी ने INS किर्च, त्रिशूल और विनाश जैसे नौसैनिक जहाजों की कमान भी संभाली है।

इस साल जनवरी में नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ बने थ

दिनेश त्रिपाठी ने कई अहम ऑपरेशनल और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है। इसमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर, डायरेक्टर ऑफ नेवल ऑपरेशन्स, प्रिंसिपल डायरेक्टर नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशन्स और नई दिल्ली में प्रिंसिपल डायरेक्टर नेवल प्लान्स शामिल हैं।

उन्होंने रियर एडमिरल के पद पर प्रमोशन के बाद नेशनल हेडक्वार्टर में नौसेना स्टाफ के असिस्टेंट चीफ (पॉलिसी और प्लान्स) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में काम किया।

जून 2019 में उनका वाइस एडमिरल के पद पर प्रमोशन हुआ। इसके बाद उन्हें केरल के एझिमाला में भारतीय नौसेना एकेडमी के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया था।

वे जुलाई 2020 से मई 2021 तक नौसेना संचालन के डायरेक्टर जनरल थे। फिर उन्होंने जून 2021 से फरवरी 2023 तक कार्मिक प्रमुख के रूप में काम किया। 4 जनवरी 2024 को उन्हें नौसेना स्टाफ का वाइस चीफ नियुक्त किया गया था।

अति विशिष्ट सेवा पदक मिला
दिनेश त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और नेशनल डिफेंस एकेडमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से ग्रेजुएट हैं। वहां उन्हें थिमैया मेडल से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने 2007-2008 में रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट स्थित यूएस नेवल वॉर कॉलेज में नेवल हायर कमांड कोर्स और नेवल कमांड कॉलेज में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने रॉबर्ट ई बेटमैन इंटरनेशनल पुरस्कार जीता था। उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना मेडल भी मिल चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2024
पश्चिम बंगाल के संदेशखली में जमीन हड़पने और महिलाओं के खिलाफ अपराध (यौन शोषण) मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट गुरुवार (2 मई) को सुनवाई करेगी। इससे पहले 25 अप्रैल को…
 02 May 2024
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में कथित आत्महत्या के मामले पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। थापन के भाई अभिषेक ने…
 02 May 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फरक्का में रैली के दौरान ममता ने आशंका जताई कि भाजपा नतीजों में हेरफेर कर सकती है, क्योंकि कई ईवीएम गायब थीं। साथ…
 02 May 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (1 मई) को कांग्रेस पार्षद निरंजन हीरेमथ से मुलाकात की और उनकी बेटी नेहा को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। शाह ने कहा…
 02 May 2024
सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार ने कुछ स्पेक्ट्रम की बिना ​नीलामी के आवंटन की अनुमति देने वाली केंद्र की अर्जी नामंजूर कर दी। सरकार ने 22 अप्रैल को 2012 के सुप्रीम कोर्ट…
 02 May 2024
भारत के एक परिवार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) पर मुकदमा करने का फैसला किया है। वेणुगोपाल गोविंदन का कहना है कि उनकी बेटी करुण्या की जुलाई 2021 में…
 02 May 2024
लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं के डीपफेक वीडियो के सर्कुलेशन के खिलाफ एक याचिका पर आज यानी 2 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ये याचिका वकीलों के एक…
 02 May 2024
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। उन्होंने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना पर जो गंभीर आरोप लगे हैं, उनके…
 02 May 2024
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा है। इसकी मौत को लेकर एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया था कि अमेरिका के फेयरमोंट में मंगलवार…
Advt.