Select Date:

विराट कोहली को हॉन्ग कॉन्ग की टीम से मिला ये खास गिफ्ट

Updated on 01-09-2022 06:58 PM
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 31वां अर्धशतक जमाया। इसी मैच के बाद हॉन्ग कॉन्ग की टीम की तरफ से विराट कोहली को एक स्पेशल गिफ्ट मिला। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। विराट ने भी हॉन्ग कॉन्ग की टीम को शुक्रिया कहा।  विराट कोहली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें हॉन्ग कॉन्ग की टीम की तरफ से उनको एक जर्सी गिफ्ट की गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट मैकचीन की जर्सी पर हॉन्ग कॉन्ग की टीम के खिलाड़ियों ने लिखा है, "विराट, एक जेनरेशन को एक प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। हम आपके साथ हैं। आपकी जिंदगी में खास दिन आते जाएं। आपको बहुत सारा प्यार।" दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी पर हॉन्ग कॉन्ग की टीम को धन्यवाद लिखते हुए कहा, "हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट टीम धन्यवाद। यह इशारा जेस्चर में विनम्र और बहुत प्यारा है।" मैच के बाद विराट कोहली से हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों ने मुलाकात भी की। विराट ने इस मैच में 44 गेंदों में 59 रन बनाए थे और वे लंबे समय के बाद लय में नजर आए। इस मैच को भारत ने 40 रन से जीता। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.