Select Date:

MP में आज जमकर बरसेगा पानी, बाढ़ की चेतावनी:भोपाल-इंदौर समेत 24 जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना

Updated on 14-08-2022 08:15 PM

मध्यप्रदेश में नदी-नाले उफनाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए रविवार शाम साढ़े 5 बजे तक पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि आज से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने लगेगा। इसके कारण 14 और 15 अगस्त को प्रदेश भर में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। भोपाल-इंदौर समेत 24 जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। बता दें, पूर्वी मध्यप्रदेश में इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, धार, रतलाम, सीहोर और झाबुआ जिले आते हैं।

शनिवार दोपहर इन जिलों में बारिश हुई

शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर सूरज की लुका छिपी चलती रही। दोपहर बाद भोपाल समेत कई शहरों में हल्की बौछारें पड़ीं। सीधी में सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश हुई। दमोह, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, भोपाल, खजुराहो, सतना, ग्वलियर, नौगांव, मंडला, उज्जैन, सागर, इंदौर और बैतूल में भी कहीं-कहीं बारिश हुई। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं।

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश
बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सागर और सिवनी में 2-2 इंच हुई। मंडला और सीधी में डेढ़-डेढ़ इंच, मलजखंड और दमोह में एक-एक इंच, भोपाल, उमरिया, गुना, पचमढ़ी और रीवा में आधा-आधा इंच पानी गिरा। उज्जैन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, रायसेन, खजुराहो, छिंदवाड़ा, नौगांव, दतिया, ग्वालियर, बैतूल, धार और इंदौर में हल्की बारिश हुई।

यहां पर 15 को भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, इंदौर, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, झाबुआ, देवास, अगर मालवा, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और सीधी में भारी से भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। इसके अलावा कटनी, जबलपुर, सागर, मंदसौर, नीमच, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम हल्की से तेज बारिश हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.