Select Date:

नगर में 150 सिटी बसों के पहिए थमे, यात्री हुए परेशान

Updated on 04-05-2024 12:41 PM
 भोपाल। शहर में शुक्रवार को करीब 150 सिटी बसों के पहिए थम गए। इस वजह से यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल लगभग छह करोड़ 80 लाख रुपये का पेमेंट बकाया होने से आपरेटर नाराज चल रहे हैं, जिन्होंने बसों को चलाने से इंकार कर दिया है। इसी वजह से रूटों पर कम बसें पहुंची तो लोगों को इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आपरेटर को 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इससे शनिवार से बसें अपने निर्धारित रूट पर चलने लगीं।

जानकारी के अनुसार शहर में चल रही सिटी बसें मां एसोसिएट की है। एसोसिएट के मालिक अतुल जैन ने बताया कि पिछले कई दिनों का छह करोड़ 80 लाख रुपये बकाया थे। स्थिति यह हो गई थी कि बसों में ईंधन भरवाने के लिए भी पेमेंट नहीं था। इसके चलते बीसीएलएल से बसों का संचालन करने में असमर्थता जताई। शुक्रवार को बसें नहीं चलाई गईं। इसके बाद कुछ राशि का भुगतान बीसीएलएल ने कर दिया है। इसके चलते शनिवार से नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है।

इन मार्गों पर दौड़ती हैं बसें

भोपाल के 25 रूट पर कुल 368 बसें चलती हैं। ये बसें शहर के सभी क्षेत्र को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु अस्पताल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, नर्मदापुरम रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी क्षेत्रों में चलती हैं।

प्रतिदिनि करते हैं डेढ़ लाख यात्री सफर

सिटी बसों में एक दिन में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40 प्रतिशत तक यानी, करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। नौकरीपेशा के अलावा छात्र भी बसों से आना-जाना करते हैं। किराये के रूप में उनके न्यूनतम सात और अधिकतम 42 रुपये लगते हैं। सभी बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और कैमरे लगे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2024
मप्र में चुनाव आयोग के पास सरकार की ओर से जिन 120 कामों की मंजूरी मांगी गई थी, उसमें से 100 में ही सशर्त मंजूरी मिली है। इन कामों से…
 17 May 2024
किसानों द्वारा जीरो प्रतिशत ब्याज पर लिए गण ऋण की अधिकतम वसूली के लिए सरकार ने ऋण राशि जमा करने के लिए एक माह की टाइम लिमिट बढ़ाई है। इसकी…
 17 May 2024
भोपाल में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग का प्लान तैयार हो गया है। 4 जून को पुरानी जेल में करीब 3 हजार अधिकारी-कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे। काउंटिंग के दौरान सुरक्षा…
 17 May 2024
मनाली घूमने गई भोपाल की एक युवती की उसी के दोस्त ने होटल केडी विला के कमरा नंबर 302 में हत्या कर दी। युवती की पहचान शाहपुरा की शीतल कौशल…
 17 May 2024
भोपाल। शहर के 20 क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों के रखरखाव कार्य के लिए सुबह…
 17 May 2024
भोपाल। शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में स्थित सागर पब्लिक स्कूल में बास्केट बाल का पोल शिफ्ट करते हादसा हो गया। इस हादसे में एक चालक घायल हो गया। उसे इलाज…
 17 May 2024
 भोपाल। पुराने शहर के जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के पीछे बड़ी मात्रा में कचरे का ढेर लगा हुआ था। यह देख नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण नाराज…
 17 May 2024
 भोपाल। नगर निगम के डीजल टैंक परिसर का नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने गुरुवार को निरीक्षण किया। यहां परिसर के कक्षों में एचएफए के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी द्वारा अवैध रूप…
 17 May 2024
भोपाल। शहर के जेपी अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में अब जल्द ही आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी। यहां विभाग का उन्नयन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी मिल चुकी है।…
Advt.