मुकेश अंबानी की रिलायंस में किसे मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, नीता, ईशा और आकाश से भी ज्यादा!
Updated on
27-04-2024 12:22 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी भारत के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 9,63,725 करोड़ रुपये है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन हैं। RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 19,74,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियों के जरिये अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इसमें अपने परिवार के सदस्यों जैसे नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ कुछ करीबी सहयोगियों से भी मदद मिलती है। मुकेश अंबानी के ऐसे ही करीबी सहयोगियों में से एक है निखिल मेसवानी। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारी हैं। निखिल मेसवानी को वेतन में 24 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलते हैं।
निखिल को अंबानी परिवार के किसी भी सदस्य के मुकाबले अधिक वार्षिक वेतन मिलता है। वह रसिकभाई मेसवानी के बेटे हैं। रसिकभाई मुकेश अंबानी के पहले बॉस थे। दरअसल, मुकेश अंबानी ने जब कारोबारी जगत में कदम रखा था तब रसिकभाई मेसवानी के ही मार्गदर्शन में उन्हें डाला गया। उस वक्त रिलायंस ग्रुप मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई के नेतृत्व में तेजी से फल-फूल रहा था।
कैसे शुरू हुआ कंपनी में निखिल का सफर?
रसिकभाई धीरूभाई अंबानी के भतीजे थे। वह रिलायंस के संस्थापक निदेशकों में से थे। उन्हें मुकेश का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली थी। रसिकभाई ग्रुप के बढ़ते पॉलिएस्टर डिवीजन की देखरेख करते थे।
अब रसिकभाई के बेटे निखिल मेसवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी की तरह ही करियर का रास्ता अपनाया। कंपनी में निखिल का करियर एक प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में शुरू हुआ था। वह मुख्य रूप से पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन पर फोकस करते हैं। उन्होंने रिलायंस को पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री में प्रमुख ग्लोबल प्लेयर के तौर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। निखिल 1986 में रिलायंस का हिस्सा बने। 1 जुलाई, 1988 से कंपनी के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक बनने के साथ पूर्णकालिक निदेशक पद संभाला।
नई दिल्ली: गोल्ड, रियल एस्टेट और शेयर बाजार में लोग निवेश बढ़ा रहे है, लेकिन कर्ज लेकर तमाम काम करने से उनकी वित्तीय देनदारियां भी बढ़ रही हैं। इसके चलते विशुद्ध…
नई दिल्ली: पैकेज्ड या प्रोसेस्ड फूड जैसे नूडल्स-पास्ता, सॉस-कैचप, मेयोनीज, आलू के चिप्स, फलों के रस, चीज, पनीर, बेवरेज, तेल साबुन, शैंपू, बिस्किट आदि फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स या एफएमसीजी…
नई दिल्ली: आईपीओ यानी प्राइमरी मार्केट में निवेश करने वालों के लिए आज दो बड़े मौके खुल रहे हैं। आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (Aadhar Housing Finance) और ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म टीबीओ…
नई दिल्ली: इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने कुछ नियामकीय संसोधन किए हैं। इसका असर आपकी पॉलिसी के प्रीमियम पर भी पड़ सकता है। माना जा रहा है…
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को कैंसल कर दिया गया है। बड़ी संख्या में एयरलाइन के सीनियर क्रू मेंबर्स ने…
नई दिल्ली: शेयर बाजार में ट्रेडिंग (Stock Market Trading) करने वालों के लिए बड़ी खबर है। शेयर बाजार में अगले हफ्ते शनिवार को भी कारोबार होगा। आमतौर पर स्टॉक मार्केट में…