Select Date:

एक साल में 2700% का रिटर्न

Updated on 24-08-2022 06:14 PM

यह साल अभी तक निवेशकों के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। साल 2022 में स्टॉक मार्केट (Stock Market) में उतार और चढ़ाव की वजह से कई कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इस मुश्किल दौर में भी कई कंपनियों ने अपने निवेशकों को निराश नहीं किया है। जेनसॉल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Gensol Engineering Ltd) उन्हीं शेयरों में से एक है जिसने बीते एक साल के दौरान निवेशकों को मालामाल बना दिया है। कंपनी के शेयरो में इस दौरान 2700 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। आइए जानते हैं इस साल जेनसॉल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Gensol Engineering Ltd Share Performance) के शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा है। 

24 अगस्त 2022 को कंपनी के शेयर की कीमत 53.63 रुपये थी। जोकि अब बढ़कर 1548 रुपये हो गई है। पिछले एक साल के दौरान कंपनी ने अपने निवेशकों को बीएसई में 2758.82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल के अबतक के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयर के भाव 1184.10 रुपये की उछाल देखने को मिली है। बीते 6 महीने का प्रदर्शन भी उत्साहित करने वाला रहा है। कंपनी के शेयरों में इन 6 महीनों के दौरान 554.83 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली। इस दौरान एक शेयर की कीमत 233.65 रुपये से बढ़कर 1548 रुपये हो गई। अंतिम 1 महीने की बात करें तो इस दौरान भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। कंपनी एक शेयर का भाव इस दौरान 67.34 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 

एक लाख के निवेश पर मिला कितना रिटर्न?

जिस किसी निवेशक ने एक महीने पर इस स्टॉक पर दांव लगाया होगा उसका रिटर्न बढ़कर 1.69 लाख रुपये हो गया होगा। वहीं, 6 महीने पहले इस स्टॉक पर भरोसा जताने वाले निवेशकों का एक लाख रुपया बढ़कर 6.62 लाख रुपये हो गया है। ठीक इसी तरह साल के पहले दिन एक लाख का निवेश करने वाले निवेशकों का रिटर्न अब बढ़कर 12.99 लाख रुपये हो गया है। जबकि जिन निवेशकों ने एक साल पहले इस स्टॉक पर भरोसा जताया होगा और अबतक उस को होल्ड किया होगा, ऐसे निवेशकों का एक लाख रुपये पर रिटर्न 28.86 लाख रुपये मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार में 18 अक्टूबर 2019 को डेब्यू किया था। तब से अबतक कंपनी के शेयर का भाव 2300 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.