ये फैक्टर तय करेंगे चाल
मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना एक फीसदी से ज्यादा टूटकर लगभग 4,580 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसकी वजह यह थी कि कच्चा तेल और डॉलर में बढ़त जारी रही। ऐसी खबरें आई थीं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के ताजा प्रस्ताव से नाखुश हैं। इस प्रस्ताव में परमाणु वार्ता को टालने की बात शामिल थी।उन्होंने कहा कि इसके चलते महंगाई को लेकर चिंताएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का कम होना डॉलर को मजबूती दे रहा है। यह कीमती धातुओं पर दबाव डाल रहा है। अब सबकी नजर अमेरिका-ईरान वार्ता के साथ 29 अप्रैल को मॉनेटरी पॉलिसी पर आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर हैं। ये वित्तीय बाजारों को प्रभावित करेंगी।