Select Date:

मालवा-निमाड़ के बिजली उपभोक्ताओं को प्रति वर्ष 8000 करोड़ की सब्सिडी

Updated on 02-09-2022 05:25 PM

राज्य शासन जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली उपभोक्ताओं की भी भरपूर मदद की जा रही है। मालवा-निमाड़ के पंद्रह जिलों के लगभग 46 लाख उपभोक्ताओं को 8000 करोड़ रूपये की वार्षिक सब्सिडी दी जा रही है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि राज्य शासन हर वर्ग के उपभोक्ताओं का ख्याल रखती है, जिससे विकास कार्य सतत चलें साथ ही राहत भी मिलती रहे।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि गृह ज्य़ोति योजना में लगभग 32 से 33 लाख उपभोक्ता औसत रूप से प्रतिमाह लाभान्वित होते हैं। इन्हें मासिक 125 करोड़ एवं वार्षिक लगभग 1500 करोड़ रूपये की सब्सिडी दी जाती है। लगभग 13 लाख कृषक को सिंचाई के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है। एक हेक्टेयर भूमि के अनुसूचित जाति., अनुसूचित जनजाति के लगभग 4 लाख एवं 5 हार्सपावर तक के पंप वाले किसानों को निःशुल्क बिजली दी जा रही है। किसानों की मदद के लिए दी जाने वाली राशि भी वार्षिक 6 हजार करोड़ से ज्यादा है। साथ ही औद्योगिक एवं उच्च दाब श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी ग्रीन फील्ड, कैशलेस, प्राम्प्ट पेमेंट, रात्रिकालीन बिजली के उपयोग आदि की छूट दी जाती है। यह छूट भी 500 करोड़ रूपये से ज्यादा की होती है। इस तरह लगभग 8000 करोड़ रूपये से ज्यादा की सब्सिडी उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि सिंचाई के सामान्य बिलों में 93 फीसदी तक सब्सिडी और घरेलू बिल में 84 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री के आदेशानुसार उपभोक्ताओं से आपूर्ति, बिजली सेवाओं को लेकर सतत फीडबैक भी लिया जा रहा है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के फीडबैक में बिजली उपभोक्ताओं के संतुष्टि का आंकड़ा 99 प्रतिशत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
भोपाल, भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कथित काली कमाई का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा…
 07 May 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' गुरुवार को भोपाल से रवाना होगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में अप्रैल माह में बाघिन टी-144 और उसके चार शावकों की नौ दिनों के अंतराल में हुई मौत के मामले में उनके कैनाइन डिस्टेंपर…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात दो आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल अब गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास विमानन विभाग का…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश में आमतौर पर मई का महीना भीषण तपिश के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ठंडी रही। चार दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो…
 07 May 2026
राजगढ़। राजगढ़ जिले में खानपान की सामग्री में मिलावट, रसायनिक खादों का उपयोग, नकली दूध व सब्जियों में लगाए जा रहे इंजेक्शनों को लेकर क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर ने गहरी…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अधिकारियों को उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने हाई कोर्ट के निर्देशों…
 07 May 2026
भोपाल । राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात अचानक हाई अलर्ट जैसे हालात बन गए, जब ब्लैक कैट कमांडो ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और फायर स्टेशन को…
 07 May 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय (PHQ) के बाहर एक एएसआई पर बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर…
Advt.