MP Police में फिर मिलेंगे उच्च पदों के प्रभार, PHQ ने जारी किए निर्देश
Updated on
07-05-2026 10:54 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अधिकारियों को उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद सभी इकाइयों को इस संबंध में कार्रवाई दोबारा शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
राज्य सरकार ने लगाई थी रोक
दरअसल, राज्य सरकार द्वारा पदोन्नति नियम 2025 लागू किए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को उच्च पदों के प्रभार देने पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। विभाग का तर्क था कि पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है, इसलिए अब कार्यवाहक प्रभार नहीं दिए जाएं।
नए नियमों की दी गई चुनौती
हालांकि, सरकार द्वारा जारी किए गए नए पदोन्नति नियमों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसी बीच उच्च पदों के प्रभार को लेकर दायर एक अन्य याचिका पर हाई कोर्ट ने कार्यवाहक प्रभार दिए जाने संबंधी आदेश पारित किया।
पुलिस इकाइयों को दिए निर्देश
हाई कोर्ट के इसी आदेश के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश भेजते हुए उच्च पदों के प्रभार देने की प्रक्रिया फिर से शुरू करने को कहा है।
भोपाल, भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कथित काली कमाई का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा…
भोपाल, मध्य प्रदेश से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' गुरुवार को भोपाल से रवाना होगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।…
भोपाल। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में अप्रैल माह में बाघिन टी-144 और उसके चार शावकों की नौ दिनों के अंतराल में हुई मौत के मामले में उनके कैनाइन डिस्टेंपर…
भोपाल। प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात दो आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल अब गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास विमानन विभाग का…
भोपाल। प्रदेश में आमतौर पर मई का महीना भीषण तपिश के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ठंडी रही। चार दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो…
राजगढ़। राजगढ़ जिले में खानपान की सामग्री में मिलावट, रसायनिक खादों का उपयोग, नकली दूध व सब्जियों में लगाए जा रहे इंजेक्शनों को लेकर क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर ने गहरी…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अधिकारियों को उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने हाई कोर्ट के निर्देशों…
भोपाल । राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात अचानक हाई अलर्ट जैसे हालात बन गए, जब ब्लैक कैट कमांडो ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और फायर स्टेशन को…
भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय (PHQ) के बाहर एक एएसआई पर बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर…