ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस स्टॉक्स में आया तूफान, 1.8 लाख करोड़ रुपये का हो गया फायदा!
Updated on
19-05-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया था। वहीं, भारत की हवाई सीमा पूरी तरह से सुरक्षित थी। चूंकि अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुके है, लेकिन भारतीय डिफेंस स्टॉक्स रॉकेट बने हुए हैं। निवेशकों को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद डिफेंस सेक्टर में और ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इस वजह से डिफेंस स्टॉक्स में 9 मई से लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
ड्रोन बनाने वाली कंपनी ideaForge Technology सबसे आगे है। इसके शेयरों में 8 मई से 56% की वृद्धि हुई है। युद्धपोत बनाने वाली कंपनियां कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में 41% और GRSE के शेयरों में 40% की तेजी आई है। मिश्रा धातु निगम, जेन टेक्नोलॉजीज, पारस डिफेंस और डेटा पैटर्न्स के शेयरों में भी 30% से अधिक की वृद्धि हुई है। रक्षा PSU कंपनी HAL, जो तेजस जेट और ध्रुव हेलीकॉप्टर बनाती है, के शेयरों में 16% की तेजी आई है। निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार स्वदेशी हथियारों की सफलता को देखते हुए रक्षा क्षेत्र को और ऑर्डर देगी। इससे निर्यात के नए अवसर भी खुलेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर से मिली मार्केट को उड़ान
जो लोग इस क्षेत्र पर लंबे समय से नजर रख रहे हैं, वे जानते हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की तेजी सिर्फ एक नई शुरुआत है। जुलाई 2022 से जुलाई 2024 के बीच निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 350% की तेजी आई थी। लेकिन फरवरी 2025 तक यह 38% तक गिर गया, क्योंकि बाजार सतर्क हो गया था। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने एक बार फिर से इस क्षेत्र में तेजी ला दी है।
Antique के Sanjeev B Zarbade का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-25 के बीच रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 8.45 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यह पिछले तीन वर्षों में मंजूर किए गए प्रस्तावों से 3.3 गुना अधिक है। आने वाले वर्षों में और भी बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।
इसमें प्रोजेक्ट 18 के तहत 8 अगली पीढ़ी के विध्वंसक शामिल हैं, जिनकी कीमत 800 अरब रुपये है। इसके अलावा, प्रोजेक्ट 76 के तहत 12 पनडुब्बियां भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 1,200-1,500 अरब रुपये हो सकती है। भारत 2028 तक तीसरे विमान वाहक की योजना को भी अंतिम रूप दे सकता है, जिसे 2038 तक तैनात किया जा सकता है।
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से यह गिरावट आई थी। इसके पिछले सत्र…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में उन देशों के साथ पींगें बढ़ाई है जिनके साथ भारत के अच्छे रिश्ते नहीं हैं। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की शामिल…
नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर हैं। इससे कपड़ों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़…
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भीख मांगना कारोबार बन गया है। काफी लोग भीख मांगकर आलिशान जीवन जी रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पाकिस्तान कर्ज के तले दबा हुआ है और उधार…
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है। मूडीज रेटिंग्स ने अमेरिका के कर्ज की रेटिंग घटा दी है। इससे साथ ही देश की आखिरी परफेक्ट क्रेडिट…
नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में अमेरिका की अगुआई वाले NATO की हरकतों से आजिज आकर रूस ने जब यूक्रेन पर धावा बोला, उस समय उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर…
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड…
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने भूटान सरकार की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।…