Select Date:

बढ़ती मांग पूरा करने एयर इंडिया अपने बेड़े में चार बोइंग-737 विमान जोड़ेगी

Updated on 29-06-2022 09:54 PM

मुंबई टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस इस साल के खिर तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने 24 विमानों के बेड़े में चार बोइंग-737 विमान शामिल कर सकती है। एयरलाइन सूत्रों से यह जानकारी मिली है। सूत्रों ने कहा कि महामारी से संबंधित सभी प्रतिबंधों के हटने के बाद विमानन क्षेत्र की मांग में तेजी आई है।

इसके लिए कम समय में ही क्षमता बढ़ाने के लिएड्राई लीजिंगही एक विकल्प है। ड्राई लीजिंग में कोई कंपनी सिर्फ विमान ही पट्टे पर लेती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में फिलहाल 24 बोइंग 737 विमान हैं। एक सूत्र ने बतायाकि महामारी से संबंधित अधिकांश प्रतिबंधों के हटने के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मांग तेज हुई है।

 यात्रियों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है। एयरलाइन क्षमता बढ़ाने के इरादे से ड्राई लीज पर चार विमान ले सकती है। नए विमानों का इस्तेमाल कुछ मार्गों पर फेरे बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस 100 से अधिक दैनिक उड़ानों के साथ भारत में 11 और विदेशों में 13 हवाई अड्डों पर परिचालन करती है।सूत्र ने कहा कि चार और विमानों के शामिल होने से बेड़े का विस्तार 28 विमानों तक हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.