Ponniyin Selvan पोन्नियन सेल्वन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर साउथ इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां शामिल
हुईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय Aishwarya Rai ने इस मौके पर
सुपरस्टार रजनीकांत के पैर भी छुए। Ponniyin Selva 10वीं शताब्दी के दौरान
चोल साम्राज्य के संघर्ष की कहानी पर बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म में
ऐश्वर्या राय अहम किरदार अदा कर रही हैं। पिछले दिनों उनकी इस फिल्म के लुक
पर विवाद भी खूब चर्चा में रहा था।