Select Date:

'कौन बनेगा करोड़पति 14' में अमिताभ बच्चन ने खोला राज

Updated on 17-09-2022 06:38 PM

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों एक ओर जहां बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं तो दूसरी ओर वो छोटे पर्दे पर भी काफी एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) को होस्ट कर रहे हैं। शो में अक्सर अमिताभ अलग अलग किस्से बताते हैं, ऐसे में शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने इस बात की पर्दा उठाया कि उनके बंगले का नाम प्रतीक्षा क्यों है और वो किसने रखा था।

क्यों है घर का नाम प्रतीक्षा
कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने अपने घर का नाम प्रतीक्षा क्यों रखा, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने ये नाम नहीं चुना था, बल्कि मेरे पिता ने इसे चुना था। मैंने अपने पिता से सवाल किया किया था कि आपने प्रतीक्षा नाम क्यों रखा? तब उन्होंने बताया था कि उनकी एक कविता है, जिसकी एक लाइन कहती है- स्वागत सबके लिए है पर नहीं है किसी के लिए प्रतीक्षा।'

माता-पिता के साथ रहते थे बिग बी
बता दें कि अमिताभ बच्चन का बंगला प्रतीक्षा, जुहू में मौजूद है। पहले अमिताभ बच्चन अपने माता पिता के साथ इस ही बंगले में रहते थे, हालांकि पैरेंट्स के गुजरने के बाद अमिताभ दूसरे बंगले जलसा में शिफ्ट हो गए। अब अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ जलसा में ही रहते हैं। हालांकि प्रतीक्षा अमिताभ के दिल के बेहद करीब है और अक्सर वो वहां वक्त बिताने जाते हैं।

 पिता के लिए सैलरी से पहला तोहफा
शो में अमिताभ ने और भी किस्से सुनाए। अमिताभ बच्चन ने शो में पहुंचे कंटेस्टेंट प्रख्यात शेट्टी से बातचीत के दौरान बताया था कि उनकी पहली नौकरी कलकत्ता की एक कंपनी में बतौर एग्जीक्यूटिव की थी। अमिताभ ने आगे बताया कि जब उन्हें पहली सैलरी मिलने के बाद छुट्टी मिली तो वो पिता हरिवंश राय बच्चन के लिए तोहफा लेकर गए थे। अमिताभ ने पिता के लिए घड़ी बतौर गिफ्ट ली थी। हालांकि ये घड़ी अमिताभ के पिता को कभी मिल ही नहीं पाई थी।अमिताभ कहते हैं कि दिल्ली पहुंचकर जब उन्होंने पिता को डिब्बा गिफ्ट किया था तो उन्हें बहुत गर्व हो रहा था लेकिन डिब्बा खोलने पर घड़ी गायब थी। अमिताभ ने आगे बताया था कि दिल्ली पहुंचने पर जब वो नहा रहे थे तब नौकर ने वो घड़ी चुरा ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.