Select Date:

जी-20 के नए शेरपा होंगे अमिताभ कांत, पीयूष गोयल छोड़ेंगे पद

Updated on 07-07-2022 10:41 PM

नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत जी-20 देशों के नए शेरपा होंगे। कांत जी-20 के मौजूदा शेरपा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। दरअसल, भारत को जी-20 देशों के अध्यक्ष का पद इस साल मिलने वाला है। ऐसे में उसके लिए एक पूर्णकालिक शेरपा की जरूरत है।

सूत्रों के मुताबिक भारत को इस साल दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व मिलने वाला है। इसके मद्देनजर जी-20 के शेरपा के तौर पर अमिताभ कांत की नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने मंजूरी दे दी है। कांत की नियुक्ति अगले हफ्ते इंडोनेशिया में होने वाली एक अहम बैठक से पहले हुई है, जिसमें इस साल के अंत में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए जमीनी कार्य तय किये जायेंगे।

मौजूदा शेरपा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल पीयूष गोयल ज्यादा वक्त नहीं देने के कारण यह पद छोड़ेंगे। ऐसे में जी-20 की अध्यक्षता के लिए भारत को एक पूर्णकालिक शेरपा की जरूरत है, जो देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बैठकों के लिए अपना ज्यादा समय दे सके। अमिताभ कांत करीब छह साल तक नीति आयोग के सीईओ रहे चुके हैं। केरल कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कांत इससे पहले औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के सचिव थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.