मुंबई । आनन्द महिंद्रा ऐसे कारोबारी हैं जो हमेशा सोशल मीडिया में चर्चा का विषय रहते हैं। कभी सोशल मीडिया में यूजर को दिया गया उनका जवाब ट्रेंड करता है तो कभी उनकी सोशल मीडिया पोस्ट खबरों में रहती है। एक बार फिर ट्विटर यूजर को दिया गया उनका जवाब सबका दिल जीत रहा है। कुछ पहले ही अपने क्वालिफिकेशन पर दी गई उनकी रिप्लाई चर्चा में थीमुंबई. इस बार आनन्द महिंद्रा की अमेरिका से जुड़ी एक पोस्ट पर आए सवाल-जवाब वायरल हैं। महिंद्रा ने ट्विटर पोस्ट में अमेरिका में 4 जुलाई के समारोह की फोटो और वीडियो पोस्ट की।
उन्होंने मैनहट्टन की तस्वीरे डालते हुए लिखा मैनहट्टन 4 जुलाई स्काईलाइन, उन्होंने दूसरे ट्वीट में एक वीडियो भी पोस्ट की जिसमें मैनहट्टन में सेलेब्रेशन को दिखाई दे रहा है। पोस्ट से पता चला कि महिंद्रा 4 जुलाई को अमेरिका में थे, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मैनहट्टन की तस्वीरों को देख कर एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि क्या आप एनआरआई हैं?
महिंद्रा का यूनिक रिप्लाई इंटरनेट की दुनिया में फिर वायरल हो गया. महिंद्रा ने जवाब में लिखा– न्यूयॉर्क में बस परिवार का टूर था। मैं एक एचआरआई हूं। भारत का निवासी, मतलब उन्होंने खुद को एनआरआई की बजाय उन्होंने एचआरआई बताया और उन्होंने एचआरआई की फुल फॉर्म भी समझाया कि दिल हमेशा भारत में रहता है। महिंद्रा का ये एचआरआई वाला रिप्लाई सोशल मीडिया में तुरन्त ही छा गया और यूजर तरह तरह से इस पर कमेंट करने लगे।
एक यूजर ने लिखा कि अच्छा कहा सर…आखिर घर हमेशा वहीं होता है जहां दिल होता है, दूसरे यूजर ने लिखा, यह अच्छा है…मैं एक एचआरआई हूं, मैं इस जवाब को बिना शर्म के चुराऊंगा. कुछ दिन पहले भी ट्विटर पर एक यूजर ने महिंद्रा से पूछा था कि आपकी क्वालिफिकेशन क्या है, तब उन्होंने जवाब दिया था कि इस उम्र में अनुभव ही योग्यता है। उनका यह जवाब भी खूब चर्चा में था।