Select Date:

रिलायंस AGM में 5G सर्विस का ऐलान :जियो और रिटेल का IPO ला सकती है कंपनी

Updated on 29-08-2022 07:00 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की आज 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) है। इसमें इनवेस्टर्स और एनालिस्टों को बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। मीटिंग में 5G रोलआउट की तारीख, जियो और रिलायंस रिटेल के IPO जैसे ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा रिलायंस में नेतृत्व कैसे आगे बढ़ेगा, इस पर कुछ और स्पष्टता और रोड मैप क्लियर हो सकता है।

2021 की मीटिंग में रिलायंस ने ग्रीन एनर्जी में एंट्री का ऐलान किया था। यह लगातार तीसरा साल होगा जब AGM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगी। ये दोपहर 2 बजे शुरू होगी। RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस मीटिंग को संबोधित करेंगे। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इस मीटिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जियो 5G सर्विस रोलआउट को तैयार
रिलायंस जियो ने हाल ही में भारत में अलग-अलग फ्रीक्वेंसी बैंड में अपनी 5G नेटवर्क सेवाएं शुरू करने के लिए 5G स्पेक्ट्रम हासिल किया था। कंपनी ने दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से आयोजित नीलामी में 700MHz, 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 26GHz बैंड में स्पेक्ट्रम हासिल किया है। रिलायंस इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल 20 साल तक कर सकेगा। इसके लिए उसने 88,078 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

जियो ने करीब 1,000 शहरों में 5G सर्विस शुरू करने के लिए 5G टेलीकॉम डिवाइस की टेस्टिंग की है। इस दौरान हीट मैप, 3D मैप और रे-ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर टारगेट कस्टमर कंजंप्शन और रेवेन्यू के एक्सपेक्टेशन को आधार बनाया गया। रिलायंस कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि जियो ने फाइनेंशियल इयर 2021-22 में 5G सर्विस के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

कंपनी ने कहा कि जियो ने 5G टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विस की ग्राउंड लेवल पर टेस्टिंग भी की गई है। इस दौरान ऑग्मेंटेड रियल्टी (AR), वर्चुअल रियल्टी (VR), क्लाउड गेमिंग, टीवी स्ट्रीमिंग, हॉस्पिटल और इंडस्ट्री यूजेस को देखा गया।

अक्टूबर से देश में 5G सर्विस हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा था, 'स्पेक्ट्रम एलॉकेशन के बाद अब 5G सर्विस अक्टूबर से शुरू हो सकती है।' वैष्णव ने कहा था स्पेक्ट्रम की बेहतर उपलब्धता से देश में टेलीकॉम सर्विसेज की क्वालिटी में सुधार होगा।

कितना बड़ा है रिलायंस का साम्राज्य?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फॉर्च्यून 500 कंपनी है और भारत में सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर कॉर्पोरेशन। टेक्सटाइल और पॉलिएस्टर से शुरू हुआ कंपनी का सफर आज एनर्जी, मटेरियल, रिटेल, एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस में फैल गया है। रिलायंस के पास सिंगल लोकेशन पर दुनिया की सबसे बड़ी रिफायनरी है।

रिलायंस का साम्राज्य आज 217 अरब डॉलर, यानी करीब 16 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। ये न्यूजीलैंड, ईरान, पेरू, ग्रीस, कजाकिस्तान जैसे देशों की GDP से ज्यादा है। रिलायंस प्राइवेट सेक्टर में कस्टम और एक्साइज ड्यूटी का सबसे बड़ा पेयर है। रिलायंस के कोई न कोई प्रोडक्ट या सर्विस का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.