Select Date:

अनुराग कश्यप ने एक्स-वाइव्स के साथ शेयर की फोटो

Updated on 17-08-2022 07:38 PM

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान फिल्ममेकर ने हाल ही में एक फोटो शेयर कर लोगों को दिल जीत लिया है। दरअसल, अनुराग ने सोशल मीडिया पर अपनी एक्स वाइव्स के साथ एक फोटो शेयर की है। साथ ही अनुराग ने दोनों वाइव्स को अपना पिलर बताया है।

अनुराग कश्यप ने दोनों एक्स-वाइव्स के साथ शेयर की फोटो
अनुराग कश्यप ने कल्कि कोचलिन और आरती बजाज के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मेरे दो पिलर्स।' अनुराग के फोटो शेयर करने के बाद उनकी और आरती की बेटी आलिया कश्यप ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'आयकोनिक।' एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने लिखा, 'बेस्ट।' फोटो में अनुराग अपनी दोनों एक्स वाइव्स के साथ खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों बीवियों के साथ नहीं चला रिश्ता

बता दें, अनुराग कश्यप ने आरती बजाज से 1997 में शादी की थी। शादी के लगभग 12 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद फिल्ममेकर ने कल्कि से 2011 में शादी रचाई। यह शादी महज 4 साल ही चली और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।

महिलाओं के साथ काम करना ज्यादा आसान है-अनुराग
अनुराग ने हाल ही में एक इंटरव्यू में महिलाओं के साथ काम करने को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "महिलाओं के साथ काम करना और उन्हें डील करना आसान होता है। पुरुषों में इनसिक्योरिटी बहुत ज्यादा होती है। मुझे तापसी पन्नू, सैयामी खेर और अमृता सुभाष के साथ काम करना ज्यादा आसान लगता है। वो लोग मुझपर बहुत भरोसा करती हैं। वहीं, जब मेल एक्टर्स नए होते हैं, वो आप पर पूरा भरोसा करते हैं, लेकिन वक्त के साथ उनकी इनसिक्योरिटी बढ़ने लगती है।"

19 अगस्त को रिलीज होगी 'दोबारा'
अनुराग ने अपकमिंग निर्देशित फिल्म 'दोबारा' में तापसी पन्नू के साथ तीसरी बार कोलाब्रेशन किया है। इसके पहले उन्होंने तापसी के साथ मनमर्जियां और सांड की आंख जैसी फिल्में बनाई हैं। न्यू एज थ्रिलर फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तापसी पवेल गुलाटी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके पहले उन्होंने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' में साथ काम किया था। अनुराग कश्यप की निर्देशित फिल्म 'दोबारा' को एकता कपूर और सुनीर खेतरपाल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.