Select Date:

सलमान खान की हीरोइन रहीं आयशा जुल्का ने कहा- अब अजीब लगेगा उनकी 'मां' बनना

Updated on 24-09-2022 06:34 PM

आयशा जुल्का अपने समय की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि काफी समय से आयशा फिल्मों से दूर हैं। वह लास्ट साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीनियस में नजर आई थीं। अब आयशा ने हाल ही में वेब शो हश हश के जरिए ओटीटी डेब्यू किया है। इस शो में आयशा के साथ जूही चावला, सोहा अली खानसृ, कृति कामरा और करिश्मा तन्ना अहम किरदार में हैं। आयशा को लंबे समय बाद देखकर फैंस काफी खुश हुए। अब आयशा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने कमबैक और फीमेल एक्टर्स के किरदारों पर बात की। 

सलमान की मां या भाभी नहीं बनना

आयशा से पूछा गया कि वह इतने सालों से इंडस्ट्री से जुड़ी हैं तो उन्हें पहले के मुताबिक अब फीमेल एक्टर्स के किरदारों में क्या बदलाव लगता है। इस पर इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए आयशा ने कहा, 'फिलहाल काफी स्ट्रॉन्ग बदलाव हुए हैं। लेकिन मुझे अजीब लगेगा अगर सलमान खान या जो भी मेरे को एक्टर्स रहे हैं, मुझे उनकी भाभी या मां का किरदार मिले तो। मैं ऐसे किरदार कभी नहीं करने वाली। लेकिन अगर किरदार काफी स्ट्रॉन्ग है तो मैं कर सकती हूं। मैं फिर इस बारे में सोच सकती हूं। तो मैं अब आगे और अच्छे किरदार करना चाहती हूं।'

आशा ने इस दौरान यह भी बताया कि उन्हें कई टीवी ऑफर्स भी आए, लेकिन उन्होंने उन्हें एक्सेप्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें टीवी से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह इसलिए टीवी में काम नहीं करना चाहतीं क्योंकि वह घंटों तक शूट नहीं कर सकतीं।

फिल्मों से दूरी पर क्या बोलीं

वहीं इतने समय से काम से दूरी पर आयशा ने कहा, 'मुझे ऐसा रोल मिल रहे थे जो मैं पहले कर चुकी थी या मुझे ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स मिल रहे थे बड़े डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ जहां मेरा कुछ काम ही नहीं था। मेरे लिए मुश्किल होता था ना कहना क्योंकि इतने बड़े प्रोडक्शन को मना करना आसान नहीं है। लोग मुझे बोलते थे कि  कुछ नहीं होता तुम्हें काम करना चाहिए। अब इस समय क्या तुम्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड चाहिए क्या? तो मैंने ये सब बातें सुनीं। लेकिन मेरा मन नहीं मानता था।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.