Select Date:

जुलाई महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Updated on 02-07-2022 09:32 PM

डिजिटल बैंकिग के दौर में बैंक से संबंधित किसी काम के लिए यदि आपको बैंक में जाना जरूरी है, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, जुलाई महीने में छुट्टियों की भरमार है, जिसकी वजह से जुलाई में 14 दिन बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इन छुट्टियों में रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश भी शामिल है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों की जुलाई महीने की छुट्टियों से संबंधित सूची जारी कर दी है। इसमें राष्ट्रीय और अलग-अलग राज्यों में स्थानीय तौर पर छुट्टियों की वजह से बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। आरबीआई के मुताबिक जुलाई में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़ा हुआ अगर कोई जरूरी काम है, तो इसकी योजना आप पहले से बना लें, ताकि आपको कोई असुविधा न हो।

जुलाई, 2022 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट :-

01 जुलाई :- इस दिन कांग (रथ यात्रा) की वजह से भुवनेश्वर रीजन के बैंकों में अवकाश रहेगा।

3 जुलाई :- इस दिन रविवार होने की वजह से सप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे।

07 जुलाई :- इस दिन खर्ची पूजा होने की वजह से अगरतला रीजन के बैकों में अवकाश रहेगा।

09 जुलाई :- इस दिन बकरीद के मौके पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम रीजन में बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से इस दिन देशभर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

10 जुलाई 2022 : इस दिन दूसरा रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे।

11 जुलाई :- इस दिन ईद-उल-जुहा होने की वजह से श्रीनगर और जम्मू में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 जुलाई :- इस दिन भानु जयंती होने की वजह से इस दिन गंगटोक रीजन में बैंक बंद रहेंगे।

14 जुलाई :- इस दिन बेह दीनखलाम के चलते शिलांग रीजन में अवकाश होने से बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई :- इस दिन हरेला पर्व होने के चलते देहरादून रीजन में अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

17 जुलाई 2022 : इस दिन तीसरा रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे।

23 जुलाई 2022 : इस दिन महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

24 जुलाई 2022 : इस दिन महीने का चौथा रविवार होने की वजह साप्ताहिक अवकाश होगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे।

26 जुलाई :- इस दिन केर पूजा के चलते अगरतला रीजन में अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।

31 जुलाई 2022 : महीने के अंतिम दिन पांचवें रविवार पर साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.