Select Date:

आज सोने-चांदी में बड़ी गिरावट

Updated on 16-08-2022 07:55 PM
आज यानी मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक आज मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 281 रुपए सस्ता होकर 52,180 रुपए पर आ गया है। वहीं वायदा बाजार यानी MCX पर दोपहर 12 बजे सोना 639 रुपए की गिरावट के साथ 51,946 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

57 हजार पर आई चांदी
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 447 रुपए सस्ती होकर 57,905 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपहर 12 बजे ये 1,410 रुपए कमजोर होकर 57,866 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,780 डॉलर पर आया सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,780.61 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 20.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

सोने-चांदी में आगे देखने को मिल सकती है तेजी
एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि अभी सोने पर भले ही दबाव है, लेकिन यह धीरे-धीरे खत्‍म हो रहा है। जैसे ही महंगाई और मंदी का जोखिम थोड़ा कम होगा, सोना एक बार फिर महंगा होने लगेगा। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार इस साल के आखिर तक सोना 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

बुलियन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब चांदी में एक अच्छी बढ़त की गुंजाइश बन रही है। उनका मानना है कि दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोवोल्टिक क्षेत्र में चांदी की औद्योगिक खपत बढ़ेगी। साथ ही त्योहारी सीजन में रिटेल बिक्री, गहनों की मांग मजबूत रहेगी। इससे चांदी की कीमत में तेजी दिख सकती है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.