सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, 2500 रुपये सस्ती हुई चांदी, 787 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड
Updated on
01-09-2022 07:13 PM
बाजारों में गुरुवार को सोने-चांदी के हाजिर भाव में बड़ा बदलाव
देखने को मिल रहा है। आज चांदी मंगलवार के बंद भाव की तुलना में जहां 2500
रुपये सस्ती मिल रही है, वहीं सोना भी 787 रुपये सस्ता हुआ है।
24 कैरेट सोना 50401 रुपये पर खुला, जो मंगलवार के बंद रेट से 787 रुपये
प्रति 10 ग्राम सस्ता है। वहीं, चांदी भी 2500 रुपये टूट कर 51850 रुपये
प्रति किलो के रेट पर खुली। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254
रुपये प्रति 10 ग्राम से 5853 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल
पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 24185 रुपये सस्ती है।
इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 50199 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट
46167, जबकि 18 कैरेट 37801 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29485 रुपये
प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी यानी 1512 रुपये जोड़ लें तो इसका रेट
51913 रुपये हो जा रहा है। वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद
सोने का भाव 57104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के
बाद चांदी की कीमत 53405 रुपये प्रति किलो हो गई है।
इसमें ज्वैलर का 10
से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब
58746 रुपये में देगा।
23 कैरेट गोल्ड पर भी 3 फीसद GST और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा
56875 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। जबकि, 22 कैरेट सोने का भाव तीन
फीसद GST के साथ यह 47552 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी ज्वैलर्स
का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 52307 रुपये का पड़ेगा।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत 3 फीसद GST के साथ 38935 रुपये प्रति 10 ग्राम
होगी। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 42828 रुपये का पड़ेगा। अब 14
कैरेट सोने का भाव GST के साथ यह 30369 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस
पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33406 रुपये का पड़ेगा।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…