Select Date:

मध्य प्रदेश का बड़ा मुद्दा : गांव-गांव कैसे चलें बस, लोक परिवहन की दरकार

Updated on 24-04-2024 12:54 PM
 भोपाल। लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की बात हो या शिक्षा और रोजगार की। इन सब में कोई राज्य तभी आगे निकल सकता है जब लोक परिवहन की सुविधा दुरुस्त हो। सस्ती, सुगम, सुरक्षित और त्वरित परिवहन की सुविधा उन्हें मिल सके। प्रदेश की बड़ी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करती है। उन्हें उपचार के लिए आयुष्मान योजना की सुविधा मिल रही है। आरटीई के अंतर्गत अच्छी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की सुविधा भी मिलती है, पर कहीं आने-जाने के लिए वह निजी बस या अन्य साधनों में मनमानी किराया देने को मजबूर हैं।

लोक परिवहन के माध्यम से गांव-गांव तक बसें चलाने की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब सरकार हर स्तर पर परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराए। लोक परिवहन के क्षेत्र में काम कर रहे जानकारों का कहना है कि रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन एक्ट में साफ लिखा है कि, 'नो प्राफिट, नो लास' के आधार पर आमजन को परिवहन सुविधा मिलनी चाहिए, पर मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है। सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा इसी आधार पर उपलब्ध करा रही है।

एक कल्याणकारी राज्य में परिवहन सुविधा भी इसी प्रकार से मिलनी चाहिए। यही कारण है मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को छोड़कर सभी राज्यों में लोक परिवहन के सरकार के हाथ में है। मप्र में सरकार ने राज्य परिवहन निगम को दो जनवरी 2005 को बंद करने की घोषणा की थी। 2010 के बाद से बसों का संचालन बंद हो गया था।

इसके पीछे सरकार का तर्क था किक बस चलाने में घाटा हो रहा है, जबकि उन्हीं रूटों पर निजी आपरेटर अब कमाई कर रहे हैं। प्रदेश में 15 हजार बसों को मिलाकर लगभग डेढ़ लाख वाहनों का संचालन निजी आपरेटर कर रहे हैं। उनकी निगरानी ठीक से नहीं होने के कारण वह परमिट किसी और रूट की लेते हैं पर वाहन अधिक लाभ वाले रूट पर चलाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2024
शहर के खाते में बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर मामले में एक बड़ी उपलब्धि जल्द जुड़ेगी। अयोध्या नगर का 132 केवी क्षमता का ओपन एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब स्टेशन ऑटोमैटिक होगा। यह…
 08 May 2024
राजधानी में ईदगाह हिल्स स्थित टीबी अस्पताल को रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिजीज बनाने की घोषणा तो 4 साल पहले हो गई थी, लेकिन अब तक इसकी नींव भी नहीं…
 08 May 2024
हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को अब आभा स्कैन से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसका बड़ा कारण रजिस्ट्रेशन 200 से बढ़कर 900 होना है। 2500 मरीज रोजाना…
 08 May 2024
आरकेएमपी में गोवा-तमिलनाडु, केरल समेत दो राजधानी एक्सप्रेस को यहां हाल्ट देने की तैयारी चल रही है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर-4 व 5 की लंबाई 120 मीटर तक बढ़ाई जाएगी।…
 08 May 2024
मध्यप्रदेश में तेज धूप पड़ रही है। दिन और रात दोनों तप रहे हैं। मंगलवार शाम मंडला के रामनगर इलाके में आंधी से पीपल का पेड़ गिर गया। चपेट में…
 08 May 2024
भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 2019 की तुलना में मतदान में सात से नौ प्रतिशत तक गिरावट के बाद प्रदेश सरकार के मंत्रियों तथा भाजपा, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं…
 08 May 2024
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल में मंगलवार को कुल 64 प्रतिशत ही मतदान हो सका है। यह मतदान वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा एक प्रतिशत कम रहा। इतना ही…
 08 May 2024
 भोपाल। लोकसभा संसदीय सीट भोपाल में मंगलवार को तीसरे चरण में मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के पिछले दो चरणों में कम मतदान प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने…
 08 May 2024
भोपाल। शहर के गौतम नगर में स्थित एक मल्टी में ग्राउंड फ्लोर पर बनी 4 दुकानों में बुधवार सुबह आग लग गई। दुकानों के ऊपर बने फ्लैट में एक परिवार रहता…
Advt.