बिटकॉइन ने मारी ऊंची छलांग, 74000 के पार पहुंची कीमत, पाई नेटवर्क में भी तेजी
Updated on
16-03-2026 03:37 PM
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले 24 घंटे में करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 2.51 ट्रिलियन डॉलर पर कारोबार कर रहा था। 24 घंटे में बिटकॉइन में भी 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया और यह फिर से 74000 डॉलर के पार पहुंच गया। वहीं पाई नेटवर्क में भी तेजी आई है।
दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टो बिटकॉइन ने भी रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को यह कारोबार के दौरान 74000 डॉलर के पार पहुंच गया था। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई। दोपहर 2 बजे बिटकॉइन 73,300 के करीब पर था। पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन में करीब 8 फीसदी की तेजी आई है।
बाकी क्रिप्टो का क्या हाल?
पिछले 24 घंटे में सिर्फ बिटकॉइन में ही नहीं, बल्कि दूसरी क्रिप्टो ने भी छलांग मारी है। इथेरियम 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 2241 डॉलर, रिपल 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1.46 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। सोलाना में भी तेजी देखी गई। यह क्रिप्टो 5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 92.92 डॉलर पर था। डॉगकॉइन में भी करीब 5 फीसदी का उछाल देखा गया। यह 0.1010 डॉलर पर था।
बात अगर पाई नेटवर्क कॉइन की करें तो पिछले 24 घंटे में इसमें भी तेजी आई है। करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ पाई नेटवर्क 0.1988 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि पिछले एक हफ्ते में इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई है। 7 दिनों में पाई नेटवर्क कॉइन 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। इसमें हालिया गिरावट का दौर 14 मार्च से शुरू हुआ। इससे पहले इसमें तेज उछाल आया था।
केंटन समेत इनमें गिरावट
क्रिप्टो बाजार में तेजी के बाद भी कई क्रिप्टो ऐसी हैं जिनमें गिरावट आई। केंटन क्रिप्टो 24 घंटे में 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई। इस गिरावट के साथ यह 0.1482 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। वहीं स्काई क्रिप्टो में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। ट्रंप की क्रिप्टो में भी गिरावट रही। ऑफिशियल ट्रंप क्रिप्टो 24 घंटे में करीब 2 फीसदी फिसल गई।
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…