साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल ने आखिरकार इस बात से पर्दा उठा दिया है कि आखिर क्यों उन्होंने निर्देशक मणिरत्नम की आगामी मैग्नम ओपस फिल्म पोन्नियिन सेलवन में काम करने के ऑफर को ठुकरा दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म को ना करने की वजह बताई है।
पोन्नियिन सेलवन को नहीं करने का कोई मलाल नहीं
अपने इंटरव्य में अमला पॉल ने बताया कि जब उन्हें ये फिल्म ऑफर की गई तब वह
मानसिक रूप से उस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने ये भी कहा
कि उन्हें इस ऑफर को छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है। एक्ट्रेस ने इस बारे
में कहा- इसे करने के लिए मैं ठीक मानसिक स्थिति में नहीं थी, इसलिए मुझे
इसे ठुकराना पड़ा। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मुझे ऐसा करने का पछतावा है,
मैं नहीं कहूंगी क्योंकि कुछ चीजें बिल्कुल सही होती हैं। मुझे लगता है कि
यह सिर्फ इस बारे में है कि हम कैसे देखते हैं। ”