नई दिल्ली । वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है और ब्रेंट क्रूड दो महीने में पहली बार 100 डॉलर पर आया है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे।
हालांकि, लगातार गिरावट से गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 100.3 डॉलर प्रति बैरल जबकि डब्ल्यूटीआई 98.23 डॉलर प्रति बैरल रहा। इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम - दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपए और डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर,
चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर. नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।