Select Date:

ब्रेंट क्रूड का भाव 119 डॉलर हुआ

Updated on 29-06-2022 10:45 PM

नईदिल्ली वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार उछाल आना शुरू हो गया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 119 डॉलर के आसपास पहुंच रहा है, जबकि ओपेक अपना उत्पादन बढ़ाने में आनाकानी कर रहे हैं। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए।

कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 118.6 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का भाव 112.5 डॉलर पहुंच गया है। पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि महंगे कच्चे तेल का दबाव लगातार बढ़ रहा है। दूसरी ओर, तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक की इस सप्ताह होने वाली बैठक में उत्पादन और बढ़ाने पर चर्चा होगी। हालांकि, कुछ सदस्यों ने अपनी आपूर्ति बढ़ाने में असमर्थता जताई है।

इसका मतलब हुआ कि फिलहाल महंगे क्रूड की आवक बनी रहेगी। दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपए और डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटरमिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.