Select Date:

क्या ईशान खट्टर ने कर दिया सिद्धांत चतुर्वेदी और बिग बी की नातिन नव्या का रिलेशन कन्फर्म

Updated on 08-09-2022 06:41 PM

कॉफी विद करण के हाल के एपिसोड में सिद्धांत चतुर्वेदी, कटरीना कैफ और ईशान खट्टर पहुंचे। यहां तीनों अपनी अपकमिंग फिल्म फोन भूत के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान तीनों के पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे हुए। सिद्धांत से करण ने पूछा कि क्या वह किसी को पसंद करते हैं? इस पर सिद्धांत ने कहा, मैं सिर्फ काम पर फोकस कर रहा हूं। फिलहाल मैं पूरी तरह सिंगल हूं। सिद्धांत के इस स्टेटमेंट के बीच ही ईशान खट्टर कूद पड़े और उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद करण जौहर के भी कान खड़े हो गए।

कौन हैं आनंदा

दरअसल, ईशान कहते हैं कि अरे इनसे आनंदा के बारे में सवाल कीजिए। करण थोड़े कन्फ्यूज हो जाते हैं और पूछते हैं आनंदा के बारे में पूछूं? क्या है आनंदा? सिद्धांत फिर टॉपिक बदलते हैं और कहते हैं, नहीं...नहीं मैं सिंगल हूं और वो भी इतना की ईशान मेरे साथ घूमता है तो वह भी सिंगल हो गया है।

क्या नव्या हैं आनंदा

ईशान के इस बात पर एक बार फिर सिद्धांत और नव्या को लेकर खबरें आने लगीं। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां आनंदा का मतलब नव्या नंदा से है। खैर ऐसा है या नहीं यह तो सिर्फ ईशान और सिद्धांत ही जानते हैं। वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब दोनों के रिलेशनशिप की बात आई हो। इससे पहले भी कई बार दोनों को लेकर खबरें आई हैं, लेकिन सिद्धांत हमेशा इन खबरों को गलत बताते हैं। कुछ दिनों पहले सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटोज शेयर की थीं। वहीं नव्या ने भी उसी लोकेशन से अपनी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप की बात वायरल होने लगी थी।

 खैर अब दोनों के बीच क्या सच मे रिलेशनशिप है या सिद्धांत का कहना सच है कि वह सिंगल हैं, इस बारे में तो दोनों को ही पता होगा। सिद्धांत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिल्म गली बॉय से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हाल ही में वह फिल्म गहराइयां में नजर आए थे जिसमे दीपिका पादुकोण के साथ उनके कई बोल्ड सीन थे। इसके अलावा फिल्म में अनन्या पांडे भी थीं। अब सिद्धांत फिल्म फोन भूत और खो गए हम कहां में नजर आने वाले हैं। खो गए हम कहां फिल्म में सिद्धांत, अनन्या पांडे के साथ लीड रोल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.