Select Date:

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अर्थ-व्यवस्था हुई मज़बूत

Updated on 01-07-2022 06:16 PM

वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जीएसटी के सफलतापूर्वक 5 साल पूरे होने पर व्यापारिक समुदाय, करदाताओं एवं आम उपभोक्ताओं को बधाई दी है।

जीएसटी दिवस 1 जुलाई पर श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी से भारतीय अर्थ-व्यवस्था को मजबूती मिली है। अंतर्राज्यीय व्यापार और वाणिज्य की बाधाओं को तोड़कर भारत ‘एक राष्ट्र-एक कर’ में बदल गया है। जीएसटी से विश्व की अर्थ-व्यवस्थाओं में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जीएसटी को और ज्यादा प्रभावी तरीके से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से व्यवसायों और उपभोक्ताओं को कराधान प्रणाली का पालन करना आसान हो गया है। कर की एकरूपता से उद्योगों में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ी है। इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

श्री देवड़ा ने कहा कि व्यवसायियों के साथ सरकारों को भी जीएसटी से लाभ हुआ है। संघीय व्यवस्था को मजबूत बनाने में सरकारों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें कई अप्रत्यक्ष करों का प्रबंधन कर रही थी। जटिलताएँ ज्यादा थी। अब पूरे देश में एक समान कर दर और प्रणाली से कर व्यवस्था मज़बूत हुई है।

श्री देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश जैसे विदेशी पूँजी निवेश की संभावनाओं वाले प्रदेश के लिए पारदर्शी टेक्स कोड होना जरूरी था। जीएसटी से इसका समाधान हो गया है। भविष्य में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ-व्यवस्था हासिल करने के ऊँचे लक्ष्य में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की तैयारी में है। उच्च गुणवत्ता वाली विदेशी पूँजी को आकर्षित करना प्राथमिकता है। जीएसटी से जो पारदर्शिता और व्यापार करने में आसानी आई है उससे विदेशी निवेश बढ़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…
Advt.