Select Date:

खाने का तेल 10 रुपए तक और सस्ता होगा

Updated on 07-07-2022 11:57 PM

नई दिल्ली सरकार लगातार खाने के तेल की कीमतें घटाने का प्रयास कर रही है। पिछले महीने 10-15 रुपए प्रति लीटर कीमत कम होने के बाद अब फिर इसमें 10 रुप, की गिरावट आएगी। सरकार ने इस बाबत खाद्य तेल कंपनियों को निर्देश दिए हैं। पहले ग्लोबल मार्केट में दाम बढ़ने का दबाव था, जिससे पिछले कुछ महीने खाद्य तेलों के दाम आसमान पर थे।

अब ग्लोबल मार्केट में पाम सहित अन् खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, जिसके बाद सरकार ने कंपनियों से खुदरा बाजार में भी कीमतें घटाने की बात कही है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक खाने का तेल 10 रुपए प्रति लीटर तक और सस्ता हो जाएगा। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने खाद्य तेल कंपनियों के साथ बैठक में कहा कि ग्लोबल मार्केट में अब पाम तेल सहित अन् खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी गिरावट चुकी है। इसका लाभ उपभोक्ताओं को भी मिलना चाहिए। लिहाजा आप खाद्य तेल के खुदरा दाम में भी जल् कटौती कीजिए।


पांडेय ने कंपनियों को यह भी निर्देश दिए कि खाद्य तेल की कीमत देशभर में एकसमान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जीएसटी की दरें समान हैं, तो उत्पादों की एमआरपी भी एकसमान होनी चाहिए। भारत अपनी जरूरत का 60 फीसदी खाद्य तेल आयात करता है, इसीलिए ग्लोबल मार्केट में दाम बढ़ने की वजह से घरेलू बाजार पर भी दबाव था। खाद्य सचिव ने बताया कि हमने कंपनियों से साफ कहा है कि महज एक सप्ताह के भीतर ही ग्लोबल मार्केट में तेल के दाम 10 फीसदी घट गए हैं। इसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहिए। इसके बाद सभी बड़ी तेल कंपनियों ने अगले सप्ताह तक 10 रुपए तक दाम घटाने का आश्वासन दिया है।

 इसके बाद आयात होने वाले सभी खाद्य तेलों जैसे पाम तेल, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल की कीमतों में गिरावट आएगी। सचिव ने कहाकि कुछ कंपनियां 15 डिग्री सेल्सियस पर पैकिंग करने का दावा करती हैं। इस तापमान पर तेल फैलता है और उसका वजन कम हो जाता है।

यह घटा हुआ वजन कंपनियां अपनी पैकेट पर नहीं लिखती हैं। कंपनियों को 30 डिग्री सेल्सियस पर खाद्य तेलों की पैकिंग करनी चाहिए। कंपनियों की पैकेज पर 910 ग्राम का वजन लिखा होता है, जबकि 15 डिग्री पर पैक करने पर यह 900 ग्राम से भी कम हो जाएगा।

 उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, 6 जुलाई को देश में पाम रिफाइंड ऑयल की कीमत 144.16 रुपए लीटर थी, जबकि सूरजमुखी का तेल 185.77 रुपए लीटर, सोयाबीन का तेल 185.77 रुपए लीटर, सरसों तेल 177.37 रुपए लीटर और मूंगफली का तेल 187.93 रुपए लीटर था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.