Select Date:

सैटेलाइट के फेर में फंसे किसान, खेत में लहलहा रहा गेहूं, पर कंप्यूटर बता रहा खाली

Updated on 23-04-2026 10:03 AM

भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। सैटेलाइट तस्वीरों में गड़बड़ी की वजह से कई किसानों के खेतों में या तो फसल कम दिखाई दे रही है या फिर खेत खाली नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं जब किसान अपना गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने जाते हैं, तो उनके पास री-वेरिफिकेशन का मैसेज आ जाता है। अकेले भोपाल जिले में ऐसे करीब 3200 किसान सामने आए हैं, जिनकी फसल के रकबे में गड़बड़ी मिली है।

आलम यह है कि मुगालिया हाट के किसान परमानंद भाटी के पास 25 क्विंटल गेहूं हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में केवल तीन क्विंटल बेचने का ही स्लॉट खुल रहा है। ऐसी ही शिकायतों को लेकर किसान कलेक्टोरेट के चक्कर काट रहे हैं।

प्रशासन सुधार रहा है गलती

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने माना कि सैटेलाइट रिपोर्ट में कमियां हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब तीन हजार किसानों के रिकॉर्ड का दोबारा सत्यापन कर लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
 25 April 2026
भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश…
 25 April 2026
भोपाल। प्रदेश में प्रतिदिन नौ लाख 67 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन किया जा रहा है। दुग्ध संकलन मोबाइल ऐप से होगा। इससे दुग्ध प्रदायकों को दूध की मात्रा, उसकी गुणवत्ता और…
 25 April 2026
भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान…
 25 April 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की और बात बढ़ने पर…
 25 April 2026
 भोपाल। भोपाल जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) एनके अहिरवार ने…
 25 April 2026
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…
 25 April 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी…
Advt.