Select Date:

FD vs किसान विकास पत्र स्कीम

Updated on 31-08-2022 06:04 PM

देश के सबसे बड़े बैंक SBI, ICICI, एक्सिस, HDFC और पंजाब नेशनल बैंक सहित कई अन्य बैंकों ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। हालांकि इन बैंकों के ब्याज दर बढ़ाने के बाद भी आपको FD पर 6% तक का ब्याज ही मिल सकेगा।

ऐसे में अगर आपको इससे ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें 6.9% ब्याज मिल रहा है। हम आपको इस स्कीम के बारे और कहां निवेश करने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा ये बता रहे हैं।

इसमें मिल रहा 6.9% सालाना ब्याज
इस स्कीम के तहत एक तरह का प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसे कोई भी व्‍यक्ति खरीद सकता है। पोस्ट ऑफिस बॉन्ड की तरह इसे जारी किया जाता है। इस पर एक तय दर से ब्याज मिलता है। इसे देशभर में फैले डाक घरों से खरीदा जा सकता है। इस पर फिलहाल 6.9% का ब्याज मिल रहा है।

इसमें निवेश करने की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। हालांकि आपका न्यूनतम निवेश 1000 रुपए का होना चाहिए। आप 100 रुपए के मल्टीपल में कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं।

एक व्यक्ति से दूसरे के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं अकाउंट
इसमें एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति को यह सर्टिफिकेट ट्रांसफर किया जा सकता है। एक पोस्‍ट ऑफिस से दूसरे पोस्‍ट ऑफिस में भी इसे ट्रांसफर किया जा सकता है।

जॉइंट अकाउंट खोलने की भी मिलती है सुविधा
किसान विकास पत्र में निवेश करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। इसमें सिंगल अकाउंट के अलावा जॉइंट अकाउंट की भी सुविधा है। योजना में नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसकी देखरेख उनके पेरेंट्स को करनी होगी।

इसमें ढाई साल का रहता है लॉक इन पीरियड
अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको कम से कम ढाई साल (30 महीने) का इंतजार करना होगा। इसमें ढाई साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है। यानी आप इतने साल तक इस स्कीम से पैसा नहीं निकाल सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
नई दिल्ली: ईरान को तबाह करने चला अमेरिका इस आग में खुद झुलस गया है। ईरान युद्ध की आग अमेरिका तक पहुंच गई है। दरअसल, ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य (…
 07 May 2026
नई दिल्ली: दुबई की रियल एस्टेट कंपनी एमार प्रॉपर्टीज ( Emaar Properties ) के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद अलाब्बर ( Mohamed Alabbar ) ने भारतीय कर्मचारियों की कार्यशैली की जमकर…
 07 May 2026
नई दिल्ली: टाटा ट्रस्ट्स का विवाद हाई कोर्ट पहुंच गया है। बंबई हाई कोर्ट में बुधवार को दायर एक याचिका में टाटा ट्रस्ट्स की शुक्रवार को होने वाली अहम बैठक को…
 07 May 2026
नई दिल्ली: एआई के बढ़ते चलन ने दुनिया की इकॉनमी को पूरी तरह बदल दिया है। इस साल साउथ कोरिया और ताइवान जैसे एमर्जिंग मार्केट्स के मार्केट कैप में भारी तेजी…
 07 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव आपके लाइफस्टाइल को महंगा कर रहा है। पहले तो इससे दैनिक उपयोग की चीजों के दाम बढ़े। कल ही खबर आई थी…
 07 May 2026
नई दिल्ली: कभी सरकारी कंपनी रही हिंदुस्तान जिंक ने पिछले 24 साल में अपने निवेशकों को मालामाल किया है। यह चांदी का उत्पादन करने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
Advt.