Select Date:

मध्यप्रदेश की फिल्म पर्यटन नीति व्यवहारिक और व्यापक- प्रमुख सचिव शुक्ला

Updated on 03-09-2022 05:05 PM

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा है कि मध्यप्रदेश की फिल्म पर्यटन नीति 2020 वर्तमान आवश्यकता अनुसार व्यवहारिक और व्यापक है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को नेशनल फिल्म अवार्ड 2020 में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट से पुरस्कृत किया गया है। प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि फिल्म नीति का अध्ययन कर राज्य में फिल्म उद्योग का विकास करने के लिए बिहार राज्य के अधिकारियों का प्रतिनिधि-मंडल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुँचा।

बिहार शासन में संचालक कला, संस्कृति एवं युवा दीपक आनंद के नेतृत्व में कंसल्टेंट अनादि शंकर और प्रबंधक गुणा नंद शुक्ला ने टूरिज्म बोर्ड में फिल्म नीति की बारीकियों को जाना। अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय ने फिल्म पर्यटन नीति 2020 का प्रस्तुतिकरण दिया। उप संचालक (फिल्म) उमाकान्त चौधरी ने फिल्म नीति की विस्तृत जानकारी देते हुए नीति निर्माण के लिए आवश्यक कार्यविधि ज्ञान से अवगत कराया। उप संचालक (वित्त) वीरेंद्र खंडेलवाल ने वित्त सम्बन्धी जानकारी एवं अनुदान आवेदन मूल्यांकन प्रक्रिया से भी अधिकारियों को अवगत कराया।

बिहार शासन का कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य फिल्म निर्माण एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा फिल्म नीति का निर्माण किया जा रहा है। बिहार राज्य में बनायी जा रही फिल्म नीति को व्यावहारिक एवं व्यापक बनाने के लिए मध्यप्रदेश राज्य में निर्मित फिल्म नीति के निर्माण एवं क्रियान्वयन का अध्ययन करने के लिए टीम प्रदेश आई है|

सहायक प्रबंधक श्रीमती अपर्णा आर्य, परियोजना, सहायक सुकिरण यादव और अवनीश यादव उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
भोपाल, भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कथित काली कमाई का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा…
 07 May 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' गुरुवार को भोपाल से रवाना होगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में अप्रैल माह में बाघिन टी-144 और उसके चार शावकों की नौ दिनों के अंतराल में हुई मौत के मामले में उनके कैनाइन डिस्टेंपर…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात दो आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल अब गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास विमानन विभाग का…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश में आमतौर पर मई का महीना भीषण तपिश के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ठंडी रही। चार दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो…
 07 May 2026
राजगढ़। राजगढ़ जिले में खानपान की सामग्री में मिलावट, रसायनिक खादों का उपयोग, नकली दूध व सब्जियों में लगाए जा रहे इंजेक्शनों को लेकर क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर ने गहरी…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अधिकारियों को उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने हाई कोर्ट के निर्देशों…
 07 May 2026
भोपाल । राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात अचानक हाई अलर्ट जैसे हालात बन गए, जब ब्लैक कैट कमांडो ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और फायर स्टेशन को…
 07 May 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय (PHQ) के बाहर एक एएसआई पर बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर…
Advt.