Select Date:

कोविड पेंडेमिक के दौरान फैमिली में कमाने वाली सिर्फ Gauri khan थीं

Updated on 04-09-2022 06:43 PM

Fabulous Lives of Bollywood Wives के हालिया एपिसोड में करण जौहर और गौरी खान नजर आए। इस मौके पर करण जौहर ने खुलासा किया कि शाहरुख खान ने एक बार उन्हें बताया था कि कोविड पेंडेंमिक के दौरान गौरी परिवार में एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं।  फैबुलस लाइव्स... में शाहरुख ने गौरी को लेकर कही अहम बात 
फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स ने आखिरकार दूसरे सीजन के साथ वापसी कर ली है। ये सीजन पिछले सीजन से भी मजेदार नजर आ रहा है।  पहले सीज़न में महीप कपूर, सीमा खान, भावना पांडे और नीलम कोठारी जैसी सेलेब वाइफ के लाइफस्टाइल की एक झलक देखने को मिली थी। तो इस सीजन में शो को एक कदम और ऊपर ले जाने के लिए कई नए और फैक्टर्स शामिल किए गए हैं। इस वेब सीरीज के हालिया एपिसोड में करण जौहर और गौरी खान के साथ एक खास सेगमेंट दिखाया गया है। एपिसोड का ये सेगमेंट बेहद दिलचस्प भी है। इस स्पेशल सेगमेंट में इस बात का पता चला कि कोविड -19 महामारी के दौरान शाहरुख के परिवार में गौरी एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं।

 शाहरुख के CA ने कहा तुम अपनी पत्नी से कुछ क्यों नहीं सीखते?
Fabulous Lives of Bollywood Wives के एक एपिसोड में, महीप कपूर, और गौरी खान से बातचीत के दौरान फिल्ममेंकर करण जौहर को शाहरुख खान की एक बात याद आ गई।  करण जौहर ने कहा, ' शाहरुख ने मुझे इतना हंसाया था। उन्होंने कहा, 'जब से हम इस कॉविड पेंडेंमिक में गए हैं, इस घर में पूरे परिवार में पैसा कमाने वाली मेंबर अकेली गौरी हैं।' शाहरुख ने आगे ये भी कहा कि उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि तुम अपनी पत्नी से कुछ क्यों नहीं सीखते? वह घर की इकलौती प्रोफिट देने वाली मेंबर हैं।' शाहरुख की इस बता पर रिएक्शन देते हुए गौरी ने कहा, ‘उन्हें ये सब बातें कहना पसंद है। वह मुझे थोड़ा प्रमोट (हाइप) करना पसंद करते हैं।’

शाहरुख और गौरी खान का करियर
बता दें पेशे से गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने करण जौहर के टैरेस के साथ-साथ यश और रूही की नर्सरी भी डिजाइन की है। उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और जैकलीन फर्नांडीज जैसीहस्तियों के लिए भी इंटीरियर डिजाइन किया है। 

वहीं शाहरुख की बात करें तो, किंग खान चार साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 25 जनवरी 2023 को उनकी फिल्म पठान रिलीज के लिए तैयार है। वह इस फिल्म में  जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख की जून 2023 में जवान और दिसंबर 2023 में राजकुमार हिरानी की डंकी भी रिलीज होगीद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.