Select Date:

पहली बार बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर बोलीं गौरी

Updated on 22-09-2022 06:05 PM

गौरी खान हाल ही में 17 साल बाद करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आई हैं। इस बार गौरी अपनी बेस्ट फ्रेंड्स भावना पांडे और महीप कपूर के साथ आई हैं। इस दौरान तीनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। वहीं गौरी जो पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करतीं, उन्होंने भी इस दौरान कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने सुहाना की डेटिंग लाइफ से लेकर बड़े बेटे आर्यन के अरेस्ट होने तक के बारे में बात की। करण ने दरअसल, गौरी से पूछा कि आर्यन के अरेस्ट होने पर शाहरुख और पूरे परिवार ने कैसे उस सिचुएशन को डील किया।

करण बोले शाहरुख के लिए काफी मुश्किल समय था कुछ दिनों पहले तक ना सिर्फ प्रोफेशनली, लेकिन पर्सनली भी जो कुछ हुआ। एक परिवार के तौर पर मैं जानता हूं कि यह सब आसान नहीं है। मैं आपको एक मां के रूप में और शाहरुख को एक पिता के रूप में जानता हूं और हम एक परिवार के तौर पर ही हैं। मैं आपके बच्चों का गॉड पैरेंट भी हूं। ये सब बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन गौरी मैंने आपको इस दौरान काफी स्ट्ऱॉन्ग देखा। आपका क्या कहना है ऐसे मुश्किल सिचुएशन को संभालने को लेकर जब परिवार पर मुसीबत आती है?

क्या बोलीं गौरी

करण की बातों का गौरी ने जवाब दिया, 'हां एक परिवार के तौर पर हम सभी उस मुश्किल समय से गुजरे। एक मां और एक पैरेंट होने के नाते जो हम पर बीता उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। लेकिन आज हम एक अच्छे स्पेस में हैं। सब हमें प्यार कर रहे हैं। हमारे दोस्त और जिन लोगों को हम जानते भी नहीं हैं, उन्होंने भी हमारा साथ दिया। इतने प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं धन्य हूं। इस दौरान जिन्होंने हमारी मदद की मैं उनकी हमेशा शुक्रगुजार हूं।'

आर्यन का फिल्ममेकर बनने का प्लान

बता दें कि आर्यन, शाहरुख और गौरी के बड़े बेटे हैं। इनके अलावा उनकी बेटी सुहाना और छोटे बेटे अबराम भी हैं। आर्यन जहां फिल्ममेकर बनन चाते हैं। वहीं सुहाना अपने एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं। सुहाना, जोया अख्तर की  फिल्म द आर्चीज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के पोस्टर्स कुछ समय पहले रिलीज हुए थे।

दिलचस्प बात तो यह है कि इस फिल्म के जरिए ना सिर्फ सुहाना बल्कि जाह्नवी कपूर की बहन खुशी और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.