Select Date:

आयात शुल्क में बढ़ोतरी से सोने का भाव 1088 रुपये उछला

Updated on 02-07-2022 09:26 PM

 आयात शुल्क में पांच फीसदी इजाफे के बाद सोने की चमक और बढ़ गई है। घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 1088 रुपये उछलकर 51,458 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 50,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

उधर, चांदी की कीमत में 411 रुपये प्रति किग्रा की गिरावट रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 411 रुपये गिरकर 58,159 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 58,570 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव घटकर 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 19.76 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

सोने पर आयात शुल्क पहले 7.5 फीसदी था लेकिन पांच फीसदी बढ़ोत्तरी किये जाने के बाद अब यह शुल्क बढ़कर 12.5 फीसदी हो गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक सरकार के आयात शुल्क बढ़ाने से देश में सोने की कीमत में बढ़ोतरी होने का अंदेशा पहले से था। दरअसल सरकार ने यह कदम देश में सोने की मांग को घटाने के लिए उठाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.