Select Date:

LIC निवेशकों के लिए खुशखबरी, कंपनी शेयर बाजार में हुई एक्स-डिविडेंड

Updated on 25-08-2022 05:59 PM

शेयर बाजार में इस समय डिविडेंड बांटने की धूम मची हुई है। एलआईसी भी इस दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी अपने योग्य निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी आज शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड हो गई है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग को दी जानकारी में बताया था कि वो वित्त वर्ष 2021-22 के लिए योग्य शेयर होल्डर्स को 1.50 रुपये का डिविडेंड देगी। एलआईसी ने इसके लिए 26 अगस्त 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था। यानी 25 अगस्त 2022 को कंपनी एक्स-डिविडेंड हो रही है। 

30 मई 2022 को हुई एलआईसी के बोर्ड मीटिंग में तय हुआ था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर कंपनी योग्य शेयकधारकों को 1.50 रुपये का डिविडेंड देगी। कंपनी ने इसके लिए 26 अगस्त 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था। एजीएम की बैठक में इस पर आखिरी मुहर लगेगी। 

कैसा है शेयर का प्रदर्शन 

कंपनी के शेयर 25 अगस्त 2022 को सुबह 9:33 पर 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 679 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले 1 महीने के दौरान कंपनी के शेयर 0.72 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। एलआईसी का आईपीओ मई 2022 में आया था। कंपनी का प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये के बीच था। कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 867.20 रुपये पर लिस्ट कर रहे थे। अभी फिलहाल कंपनी के शेयर 18 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.