Select Date:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन ने ठुकराई 'ब्रह्मास्त्र 2

Updated on 03-09-2022 05:44 PM

हॉलीवुड फिल्मों की तरह ही अब बॉलीवुड में भी धीरे धीरे किरदार या फिल्मों का यूनीवर्स बनने लगा है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इसकी शुरुआत कर चुके हैं और अब ऐसा ही कुछ करने की तैयारी में अयान मुखर्जी हैं। अयान मुखर्जी (Ayank Mukerji) निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) रिलीज के बेहद नजदीक है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), नागार्जुन (nagarjuna), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और मौनी रॉय (Mouni Roy) स्टारर फिल्म का जमकर प्रमोशन हो रहा है। इस बीच खबर आई है कि फिल्म के सीक्वल 'ब्रह्मास्त्र 2: देव' (Brahmastra 2: Dev) के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को ऑफर मिला था, जो उन्होंने रिजेक्ट कर दिया है।

 ऋतिक ने क्यों रिजेक्ट की ब्रह्मास्त्र 2?
बता दें कि कुछ वक्त पहले मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि ब्रह्मास्त्र 2 में ऋतिक रोशन को लीड रोल ऑफर किया गया है, लेकिन उन्होंने अब उसके लिए इनकार कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्र के हवाले से लिखा, 'ऋतिक पहले से ही दो बड़ी हाई विजुअल फिल्में- कृष 4 और रामायण कर रह हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि ब्रह्मास्त्र 2 करने की वजह से वो अपना बहुत सारा वक्त एक और बड़ी वीएफएक्स फिल्म में दे देंगे। इस दशक वो अधिक से अधिक फिल्में करना चाहते हैं, और नहीं चाहते कि अगले 7-8 साल में उनकी सिर्फ तीन ही फिल्में रिलीज हो। ऋतिक ने अयान और करण को इसकी जानकारी दी है और बहुत प्यार से फिल्म को इनकार कर दिया है।'

 तीन पार्ट्स में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र तीन पार्ट्स की फिल्म है। पिंकविला ने इसको लेकर अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि दूसरा पार्ट महादेव और पार्वती पर आधारित होगा। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ब्रह्मास्त्र 2, महादेव और पार्वती के किरदार के ईर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। बता दें कि ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में रणबीर और आलिया मेन लीड में हैं, जो शिवा और ईशा का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि शिवा (शिव) और ईशा भी महादेव और पार्वती के ही नाम हैं। सूत्र ने बताया, 'सभी किरदार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और अयान ने इंडियन माइथोलॉजी से जुड़ा एक यूनीवर्स बनाया है। फिल्म में ऐसा कुछ दिखाया गया है, जो कभी भी पहले नहीं देखा गया है।'

 ऋतिक रोशन के प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन जल्दी ही फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक की जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनेगी। बात करें फिल्म 'फाइटर' की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन एक्शन फिल्मों में महारत रखने वाले सिद्धार्थ आनंद करेंगे। ऋतिक इससे पहले 'बैंग बैंग' और 'वॉर' फिल्म में सिद्धार्थ के निर्देशन में काम कर चुके हैं। फाइटर के अलावा ऋतिक की अपकमिंग लिस्ट में विक्रम वेधा और कृष 4 शामिल हैं। विक्रम वेधा से ऋतिक रोशन का लुक रिवील हो चुका है, वहीं फिल्म का शूट भी पूरा हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.