Select Date:

संपत्ति जोड़ना हो तो सालाना 9% रिटर्न जरूरी

Updated on 29-08-2022 07:02 PM

आज के समय में अथाह धन-संपदा जोड़ने वाले अधिकांश निवेशकों ने शेयर बाजार में निवेश का फायदा उठाया है। इक्विटी ने 5 सालों में 11%, 10 सालों में 17%, 15 सालों में 13.6% और 20 सालों में 12.9% रिटर्न दिया है। आपको भी यदि अपनी संपत्ति को 10 गुना बढ़ाना है तो इक्विटी निवेश इसका सबसे अच्छा तरीका हो सकता है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। मार्केटमोजो की CEO डॉ. मोहित बत्रा आपको इन बातों के बारे में बता रही हैं।

1. 9% से ज्यादा रिटर्न जरूरी
औसत महंगाई दर 6.3% मानते हुए 9% से कम वाले किसी भी निवेश में आपका धन बढ़ने की जगह घटेगा। इसलिए सालाना 9% से ज्यादा रिटर्न देने वाले एसेट में ही निवेश करें।

2. प्रोफेशनल एडवाइजर की सलाह लें
हर व्यक्ति अपने निवेश पर 24 घंटे निगाह नहीं रख सकता। इसलिए या तो खुद प्रोफेशनल निवेशक बनें या फिर किसी प्रोफेशनल एडवाइजर की सलाह लें।

3. उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं
महामंदी को छोड़ दें तो बियर मार्केट यानी गिरावट का बाजार अधिकतम 6 महीने रहता है, लेकिन अधिकांश निवेशक घाटे से घबराकर बाजार से बाहर हो जाते हैं। ऐसा न करें।

4. निवेशक रिटायर नहीं होता
हमेशा निवेश करते रहें। वारेन बफे ने 15 की उम्र में निवेश शुरू किया था। आज 92 की उम्र में उनके पास 8 लाख करोड़ की संपत्ति है। बफे 60 साल उम्र में रिटायर हो जाते तो उनके पास मौजूदा दौलत का 0.001% भी नहीं होता।

5. बचत नहीं निवेश से बढ़ेगी संपत्ति
बढ़ती महंगाई को देखते हुए एक समय बाद आपकी बचत की कीमत शून्य हो सकती है, जबकि निवेश का रिटर्न संपत्ति को बढ़ाता रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.