Select Date:

Katrina Kaif ने स्कूल स्टूडेंट्स के साथ किया ‘मालम पित्ता पित्ता’ पर डांस

Updated on 26-09-2022 06:59 PM
बी टाउन फैन्स के बीच कटरीना कैफ अपने डांस मूव्स को लेकर छाई रहती हैं। कटरीना को 'चिकनी चमेली', 'काला चश्मा', 'शीला की जवानी' जैसे कई डांसिंग नंबर्स पर बेहतरीन डांस मूव्स करते हुए देखा जा सकता है। अब कटरीना का लेटेस्ट डांस वीडियो सामने आया है इस वीडियो में कटरीना अपनी किसी लेटेस्ट डांसिंग नंबर पर नहीं बल्कि स्कूल स्टूडेंट्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। 

नॉन ग्लैमरस लुक में कटरीना के मजेदार डांस मूव्स 
कटरीना कैफ अपनी लेटेस्ट वीडियो में किसी इवेंट के तहत स्कूली बच्चों के बीच एंजॉय करती नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक कटरीना माउंटेन व्यू स्कूल के बच्चों के साथ डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों के साथ कटरीना सिंपल डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। इस डांस वीडियो में कटरीना नॉन ग्लैम लुक में बिलकुल सिंपल दिख रही हैं।

साउथ के हिट गाने पर कटरीना की मस्ती 
साउथ इंडस्ट्री के हिट सॉन्ग मालम पित्ता पित्ता गाने पर कटरीना बच्चों के साथ डांस स्टेप्स मैच करने की कोशिश करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी हंसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस बच्चों के इस क्वालिटी टाइम को खूब एंजॉय कर रही हैं। बच्चों के बीच कटरीना किसी सुपरस्टार वाली लुक में नहीं बल्कि सिंपल लुक में दिखीं।  खुले बालों में और सिंपल कुर्ती में उनका ये अंदाज भी बेहद खूबसूरत दिखा। 
वर्क फ्रंट पर कटरीना 
करीना कैफ को आखिरी बार रोहित शेट्टी की साल 2021 में रिलीज हुई पुलिस ड्रामा 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। वह अगली बार मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। 39 साल की एक्ट्रेस के पास सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' और विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.