कुमार सानू की एक्स-वाइफ के सामने शर्त
इस बारे में सना रईस खान ने कहा कि कुमार सानू कोर्ट का फैसला मानने को तैयार हैं, पर उन्होंने एक शर्त रखी है कि अगर एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य पब्लिकली उनसे माफी मांगती हैं, तो उनके खिलाफ दायर मानहानि का केस वापस ले लेंगे। कुमार सानू का कहना है कि रीता को उन सभी पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर आकर उनसे माफी मांगनी होगी, जिन पर उन्होंने उनके खिलाफ बयानबाजी की थी और अपमानजनक आरोप लगाए थे।रीता भट्टाचार्य ने कुमार सानू पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
मालूम हो कि कुमार सानू और रीता का तलाक साल 2001 में हुआ था। रीता ने तलाक के करीब 24 साल बाद कुमार सानू पर कई इंटरव्यूज में गंभीर आरोप लगाए।- उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रेग्नेंसी में उन्हें खाना नहीं दिया गया था और किचन में बंद कर दिया जाता था।
- रीता ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान न तो उनका इलाज करवाया गया और ना ही दूध दिया।
- उन्होंने कुमार सानू पर शादी के बाद कई अफेयर्स करने और परिवार की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया था।
- रीता भट्टाचार्य ने अपनी ननद (कुमार सानू की बहन) पर भी आरोप लगाए थे और कहा था कि वह उन्हें श्राप देती थी कि तेरे पेट में हिजड़ा है