कसीनो में बोल्ड लुक में पहुंची मलाइका अरोड़ा का मुन्नी बदनाम डांस
Updated on
26-09-2022 06:57 PM
मलाइका एक बार फिर एक खास वजह से खबरों में छाई हुई हैं।
मलाइका अपने लेटेस्ट बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में
मलाइका अरोड़ा जॉर्जिया के बटुमी में एक कसीनो को लॉन्च करने पहुंची। इस
कसीनों में मलाइका ने अपने लुक का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो
में वह अपने हिट गाने मुन्नी बदनाम पर थिरकती नजर आ रही हैं। मलाइका का ये
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मुन्नी बदनाम पर कसीनों में मलाइका के ठुमके
मलाइका ने इंस्टाग्राम पर इस कसीनो लॉन्च का वीडियो पोस्ट किया है। इस
वीडियो में मलाइका बॉलीवुड डीवी के अंदाज में वेन्यू में एंट्री करती हुई
दिख रही हैं। वहां मौजूद गेस्ट के बीच मलाइका जैसे ही पहुंचती हैं उनकी एक
झलक देखने के लिए लोगों की एक्साइटमेंट को देखा जा सकता है। फिर मलाइका
अपने हिट गाने मुन्नी बदनाम हुई पर बैकग्राउंड डांसर्स के साथ सॉफ्ट डांस
स्टेप्स करते हुए दिख रही हैं।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में कहर ढा रही हैं मलाइका
इस इवेंट के लिए मलाइका ने शिमर ब्लैक और सिल्वर लुक के गाउन ड्रेस के
चुना। मलाइका इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आईं। मलाइका के इस लुक
के लिए फैन्स उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। उनके फैन्स ने इस वीडियो के
कमेंट सेक्शन में उन्हें गॉर्जियस, ब्यूटिफुल और स्टनिंग जैसे कॉम्पलीमेंट
दिए। मलाइका इससे पहले भी फैन्स को अपने बोल्ड लुक्स से एंटरटेन करती आईं
हैं। वह अपनी ड्रेसिंग के साथ कई एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अपने बोल्ड
लुक और ड्रेस की च्वॉइस पर वो एक इंटरव्यू में पहले ही बोल चुकी हैं कि
ड्रेस क्या पहननी है या क्या नहीं पहननी है ये एक पर्सनल मुद्दा है और वो
अपनी पर्सनल च्वॉइस पर किसी की प्रतिक्रिया को हावी नहीं होने देतीं।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…