Select Date:

मारुति स्विफ्ट S-CNG लॉन्च:इसमें 30.90 Km/kg का माइलेज मिलेगा,

Updated on 13-08-2022 06:42 PM

मारुति ने अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट का CNG मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे स्विफ्ट S-CNG नाम दिया है। इसे Vxi और Zxi के दो वैरिएंट में पेश किया गया है। स्विफ्ट S-CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.77 लाख रुपए है।

अब स्विफ्ट भी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। मारुति इस साल वैगनआर, सेलेरियो और डिजायर का CNG मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है। CNG सेगमेंट में मारुति सबसे बड़ी कंपनी है। उसके पास इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा मॉडल भी हैं।मारुति स्विफ्ट S-CNG में 1.2L K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन दिया है, जो 77.49PS की पावर और 98.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसका माइलेज 30.90 Km/kg है।इस कार के डिजाइन में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। साथ ही, इसके फीचर्स में भी कई बदलाव नहीं किया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं। ये अपने सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी और ज्यादा स्पेस वाली कार है। कंपनी अब तक इसकी 26 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है।मारुति स्विफ्ट S-CNG को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके Vxi वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.77 लाख रुपए और Zxi वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.45 लाख रुपए है। जहां तक इसके डायमेंशन की बात है इसकी लंबाई 3845mm, ऊंचाई 1530mm, चौड़ाई 1735mm और व्हीलबेस 2450mm है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.