Select Date:

मुकेश अंबानी ने खरीदा दुबई का अब तक का सबसे महंगा घर

Updated on 27-08-2022 05:37 PM

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने दुबई की अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है। खबर है कि अंबानी फैमिली ने दुबई में समुद्र के किनारे एक आलीशान विला खरीदा है। इसकी कीमत तकरीबन 80 मिलियन डाॅलर की कीमत बताई जा रही है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इसे दुबई शहर का अब तक का सबसे बड़ा आवासीय संपत्ति डील बताया जा रहा है। हालांकि, अंबानी की तरफ से दुबई संपत्ति डील को अभी सीक्रेट ही रखा गया है। इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं की गई है।  

अनंत अंबानी के नाम है प्रॉपर्टी

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि यह आलीशान प्रापर्टी इस साल की शुरुआत में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी गई है। समुद्र तट के किनारे यह हवेली palm आकार में है।  यह द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थित है और इसमें 10 बेडरूम, एक पर्सनल स्पा और इनडोर और आउटडोर पूल हैं। बता दें कि यहीं पर ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम अपनी पत्नी विक्टोरिया और बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख का  भी प्रॉपर्टी है। यानी अनंत अंबानी अब इनके नए पड़ोसी होंगे। बता दें कि दुबई अल्ट्रा-रिच के लिए एक पसंदीदा बाजार के रूप में उभर रहा है। 
अनंत अंबानी की संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अनंत अंबानी की 93.3 अरब डॉलर है। आपको बता दें कि अनंत मुकेश अंबानी छोटे बेटे हैं। दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अब 65 साल के हो गए हैं। ऐसे में वे धीरे-धीरे अपने बच्चों को बागडोर सौंप रहे हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.