Select Date:

नेहा कक्कड़ ने ब्रेक लेने के बाद रिलीज किया नया गाना, धड़ाधड़ 15 लाख व्यूज पार, लेकिन लोग बोले- रंग में भंग

Updated on 27-02-2026 12:46 PM
सिंगर नेहा कक्कड़ ने अब से महीनेभर ऐलान किया था कि वो सोशल मीडिया और अपने काम से लंबा ब्रेक ले रही हैं। और ठीक एक महीने बाद ही वो फिर से नया गाना लेकर वापस लौट आई हैं। ये गाना होली सॉन्ग है और इसे केवल रीमिक्स किया गया है। ये गाना उनके भाई टोनी कक्कड़ का ही है जिसे नेहा ने थोड़ा बदलकर इसे फिर से रिलीज किया है। फैंस गाने के साथ-साथ उनके वापस आने पर भी रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ ने तो तारीफ की है लेकिन कुछ लोगों को ये जरा भी पसंद नहीं आया।

नेहा कक्कड़ ने अपना नया होली का गाना 'मेरा सूट' रिलीज किया है। इसमें वो होली के रंगों में रंगीं हुई नजर आ रही हैं। सफेद रंग के सलवार-सूट में वो बेहद प्यारी लग रही हैं। नेहा ने ये गाना अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर बनाया है। इसे रिलीज हुए अब तक 15 घंटे ही हुए हैं और गाने पर 15 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं।


नेहा कक्कड़ का नया गाना

कमेंट सेक्शन में लोगों ने नेहा कक्कड़ से सवाल भी किए कि वो तो ब्रेक पर थीं, फिर ये गाना इतनी जल्दी कहां से आ गया। एक यूजर ने लिखा- ऐसे गाने करके ही आपका करियर बिगड़ेगा। एक ने कहा- फाइनली हमारी क्वीन आ गई है। एक बोला- क्यों सत्यानाश कर रहे हो गाने का। एक यूजर ने लिखा- ब्रेक पर फिर से चली जाओ।

नेहा कक्कड़ ने लिया था ब्रेक

इससे पहले, नेहा कक्कड़ की सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने हर चीज से अलग होने की घोषणा की थी। इसने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सिंगर अपने पति रोहनप्रीत सिंह से अलग हो रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट में अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों को स्पष्ट किया। नेहा ने यह भी कहा कि वह सिस्टम में कुछ लोगों से नाखुश हैं।


पति रोहनप्रीत सिंह को लेकर बोलीं

नेहा कक्कड़ ने अपनी पोस्ट में सभी से अपील की थी कि वे उनके पति रोहनप्रीत सिंह को इस मामले में न घसीटें। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखते हुए कहा, 'दोस्तों, कृपया मेरे निर्दोष पति और मेरे प्यारे परिवार को इस सब में न घसीटें! वे मेरे जानने वाले सबसे नेक लोग हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उनके समर्थन की वजह से ही है।'


नेहा कक्कड़ ने किया था ऐलान

उनकी पोस्ट में आगे लिखा था, 'कुछ लोगों और व्यवस्था से मुझे नाराजगी है। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी बात समझेंगे और मेरे पति और परिवार को इस सब से दूर रखेंगे। हां, मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय मुझे इतना भावुक नहीं होना चाहिए, क्योंकि मीडिया वाले अच्छी तरह जानते हैं कि 'राई का पहाड़ कैसे बना दिया जाता है'। सबक सीख लिया।'

नेहा कक्कड़ का गाना 'कैंडी शॉप'

वहीं, वर्कफ्रंट पर, उन्होंने हाल ही में 'कैंडी शॉप' नाम के एक नए गाने को रिलीज किया था। हालांकि, इसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया, जिसमें नेटिजन्स ने इसे अश्लील और के-पॉप गानों की घटिया नकल बताया था। अब नेहा अपने होली सॉन्ग के साथ सबके सामने हाजिर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.