Select Date:

नए तारक मेहता की हुई शो में एंट्री, प्रोमो में देखें सचिन श्रॉफ की झलक

Updated on 13-09-2022 07:04 PM

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कुछ दिनों से अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी सुर्खियों में है। एक के बाद एक करके स्टार्स के शो छोड़ने की खबर आ रही है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो से अलविदा कह दिया है। शैलेश शो में नजर भी नहीं आ रहे थे। फैंस भी तारक मेहता के शो में नजर नहीं आने से निराश थे और अब मेकर्स ने दर्शकों की निराशा दूर करने के लिए तारक मेहता की एंट्री करवा दी है। हालांकि शैलेश की जगह कोई और एक्टर, बतौर तारक मेहता बनकर आ रहे हैं।

दरअसल हाल ही में खबर आई कि शैलेश की जगह शो में अब एक्टर सचिन श्रॉफ, तारक मेहता का किरदार निभाएंगे और इसी बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमे सचिन की झलक दिखाई दे रही है। प्रोमो वीडियो में आप देखेंगे कि तारक की पत्नी अंजलि मेहता को एक आवाज सुनाई देती है जो गणेश आरती गा रहे होते हैं। इसके बाद अंजलि उस आवाज की तरफ जाती है। वहीं बाकी घोकुल धाम वासी भी उसी आवाज को ध्यान से सुनते हैं।

प्रोमो में सचिन का चेहरा पूरा तो नहीं दिखाया, लेकिन उनकी आंखें, हाथ और बैक से उन्हें दिखाया है। प्रोमो शेयर कर लिखा हया है, आखिर कौन कर रहा है गणपति बप्पा की आरती, जानने के लिए देखते रहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.